रजत दलाल का पार्किंग कलेश, 45 मिनट किया इंतजार, फिर सनका माथा, थार निकालने के लिए कार को मारी टक्कर

‘बिग बॉस 18’ फेम यूट्यूबर रजत दलाल एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रजत दलाल ने कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह अपनी गाड़ी से एक कार को टक्कर मारते नजर आ रहे हैं। रजत दलाल इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। फरीदाबाद में पार्किंग एरिया में गाड़ियों की पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद रजत दलाल ने अपनी थार से टक्कर मारते हुए दूसरी कार को साइड किया और निकल गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर किया और बताया कि वह इस एरिया में जिम के लिए आते हैं और आए दिन उनकी गाड़ी को पार्किंग एरिया में ऐसे ही पैक कर दिया जाता है, जिसके चलते उन्हें कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता है।

रजत दलाल का पार्किंग कलेश

रजत दलाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई वीडियो शेयर किए हैं और कहा कि ‘ये रोज का ड्रामा है’। उन्हों एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्किंग एरिया की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रजत दलाल की थार के आगे और पीछे दो अन्य कार खड़ी हैं, जिससे उन्हें अपनी कार निकालने के लिए जगह नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग उनकी गाड़ी के इर्द-गिर्द गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं, जिसके चलते उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। फोटो शेयर करते हुए यूट्यूबर ने कैप्शन में लिखा- ‘रोज का ड्रामा है यार, इतनी बड़ी पार्किंग में इतनी गाड़ियों में मेरी ही गाड़ी मिलती है हमेशा।’

rajat dalal

Image Source : INSTAGRAM/@RAJAT_9629रजत दलाल का पोस्ट।

थार से कार को टक्कर मारकर किया साइड

रजत दलाल ने  अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक अन्य वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह करीब 45 मिनट से इन गाड़ियों के हटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन न तो मालिक आया और न ही कोई नंबर लग रहा था। जब लंबे इंतजार के बाद कोई नहीं आया तो उन्होंने अपनी गाड़ी से सामने वाली कार को टक्कर मारकर साइड किया और फिर वहां से निकल गए। उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों के ऊपर कोई कॉन्टैक्ट नंबर भी नहीं डला था कि वह कॉल करके अपनी गाड़ी निकाल सकें और इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया। रजत दलाल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उनकी गाड़ी चारों तरफ से ब्लॉक है, जिसके चलते वह अपनी गाड़ी नहीं निकाल पाते।

विवाद पर दी सफाई

एक अन्य पोस्ट के जरिए रजत दलाल ने इस पूरे विवाद पर सफाई भी दी है। उन्होंने लिखा- ‘ये कोई प्रमोशनल या स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं है। ये हाल पार्किंग का यहां रोज होता है और वो एरियल शूट या ड्रोन शूट नहीं है, जिम थर्ड फ्लोर पर है। एक लिमिट होती है हर चीज की।’ रजत दलाल पिछले दिनों एल्विश यादव के साथ अपने विवाद को लेकर भी चर्चा में थे। वहीं ‘द 50’ में प्रिंस नरूला और मिस्टर फैजू के साथ भी रजत दलाल की काफी नोकझोंक देखने को मिली थी।

ये भी पढ़ेंः ‘ये गुंडागर्दी है’, प्रिंस नरूला ने रजत दलाल संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई लड़ाई की असली वजह

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!