वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली U19 टीम में जगह? जानिए BCCI का वो नियम जिसने किया बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत के बेहतरीन उभरते हुए क्रिकेटर हैं। उन्हें हाल ही में इंग्लैंड में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। वह भारत के लिए अब तक कुल 6 T20I मैच खेल चुके हैं। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी अंडर-19 सीरीज में उन्हें नहीं चुना गया है, जबकि वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को टीम में शामिल किया गया है। अब सभी के मन में एक सवाल ये है कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं फिर भी उन्हें अंडर-19 टीम में जगह क्यों नहीं मिली है। वैभव का चयन न होने के पीछेे बीसीसीआई का एक कड़ा नियम है।

क्या कहते हैं बीसीसीआई के नियम?

दरअसल बीसीसीआई ने 2016 में एक नियम बनाया था। उस नियम के मुताबिक मुताबिक एक खिलाड़ी अपने जीवन में सिर्फ एक ही बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल सकता है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी खिलाड़ी ने 15 या 17 साल की कम उम्र में ही एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल लिया है, तो 19 साल का होने से पहले दोबारा वर्ल्ड कप आने पर भी उसे टीम में नहीं चुना जाएगा, भले ही उम्र के हिसाब से वह खेलने के योग्य ही क्यों न हो। इस नियम के कारण वाशिंगटन सुंदर 2018 में U-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे।

2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी पहले ही 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और बीसीसीआई के नियमों के कारण वह दोबारा इसे नहीं खेल सकते। यही वजह है कि सेलेक्टर्स ने उन्हें इस बार अंडर-19 टीम में शामिल नहीं किया, ताकि अन्य नए खिलाड़ियों को मौका मिल सके। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम 18 सितंबर से भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच राजकोट में 18, 21 और 23 सितंबर को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो लंबे (मल्टी-डे) मैच खेले जाएंगे, जिनमें पहला मैच 27 से 30 सितंबर तक राजकोट में और दूसरा मैच 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ‘B’ ग्राउंड में होगा।

आर्यवीर सहवाग को पहली बार अंडर-19 टीम में मिली जगह

लेग स्पिन ऑलराउंडर आर्यवीर सहवाग और विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ को 15 सदस्यों वाली वनडे टीम में चुना गया है, लेकिन इन दोनों में से किसी को भी लंबे फॉर्मेट (मल्टी-डे) के दो मैचों के लिए जगह नहीं मिली है। आर्यवीर फिलहाल 2026 दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में वेस्ट दिल्ली लायंस टीम की तरफ से खेल रहे हैं, जहां उन्होंने अब तक सिर्फ दो मुकाबले खेले हैं। आर्यवीर को पहली बार अंडर-19 वनडे टीम में मौका मिला है, वहीं अन्वय पहले भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें

क्या सच में चोटिल हैं सिराज? तेज गेंदबाज के फॉर्म और चोट को लेकर कप्तान गिल ने किया बड़ा खुलासा

जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में उतरते ही स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ा पीछे, कर ली रिकी पोंटिंग की बराबरी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/india-tv-2026-08-28t095640-1787891169.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!