ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंग दाल अप्पे, 15 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार, सेव कर लें रेसिपी

सुबह की भागदौड़ में अक्सर यह सोचना मुश्किल हो जाता है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो और जल्दी भी बन जाए। अगर आप भी इस समस्या से रोज जूझते हैं, तो मूंग दाल के अप्पे आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह नाश्ता प्रोटीन से भरपूर है और इसे बनाने में मात्र 15 मिनट का समय लगता है। कम तेल में तैयार होने वाला यह स्नैक बच्चों के टिफिन से लेकर बड़ों के ब्रेकफास्ट तक सभी के लिए बेस्ट है। यहां मूंग दाल अप्पे की रेसिपी दी गई है। 

सामग्री

  • 1 कप पीली मूंग दाल (2-3 घंटे या रातभर भीगी हुई)
  • 2 बड़े चम्मच सूजी (क्रिस्पीपन के लिए)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा (या ईनो फ्रूट सॉल्ट)
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच ताजा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 1-2 बड़े चम्मच तेल (पैन को चिकना करने के लिए)

बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल लें। दाल को मिक्सर ग्राइंडर में डालें, साथ में अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर एक स्मूथ लेकिन गाढ़ा पेस्ट पीस लें।

स्टेप 2: इस दाल के पेस्ट को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकाल लें। अब इसमें सूजी डालें और अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, जीरा, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। 

स्टेप 3: अप्पे बनाने से ठीक पहले बैटर में बेकिंग सोडा या ईनो डालें और इसके ऊपर कुछ बूंदें पानी की डालकर एक ही दिशा में हल्के हाथों से मिलाएं। बैटर एकदम फूल जाएगा, जिससे अप्पे स्पंजी बनेंगे।

स्चेप 5: गैस पर अप्पे पैन रखें और उसे गर्म करें। पैन के हर सांचे में थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। अब हर सांचे में एक-एक चम्मच तैयार बैटर डालें।

स्चेप 6: पैन को ढक्कन से ढक दें और धीमी से मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें। जब अप्पे नीचे से सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं, तो चम्मच की मदद से इन्हें पलट दें और दूसरी तरफ से भी बिना ढके 2-3 मिनट तक सेंक लें।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!