नेपाल त्रासदी में कैसे बचीं एक्ट्रेस मानसी पारेख, बयां किया दर्द, बताई एक-एक बात

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा मानसी पारेख कैलाश मानसरोवर की यात्रा से मुंबई लौट आई हैं। नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद मानसी के लापता होने की खबर आ रही थी, ऐसे में जैसे ही मानसी मुंबई लौटीं उनका परिवार और वो खुद भावुक हो गईं। मानसी ईशा फाउंडेश के उन 93 लोगों के साथ मुंबई लौटीं जो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे और 3-4 दिनों से उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच जैसे ही मानसी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं, उन्हें देखकर उनका परिवार भावुक हो गया। इस बीच मानसी पारेख ने इंडिया टीवी से बात करते हुए अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बीच आई इस त्रासदी के बारे में बात की और अपना अनुभव साझा किया।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं मानसी पारेख

मानसी पारेख ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा – ‘ये सफर बहुत ही लंबा और कठिन रहा। जो तिब्बत और नेपाल के बीच का बॉर्डर है, वहां बहुत बड़ी इमीग्रेशन बिल्डिंग है और 7 दिन पहले उस इमीग्रेशन बिल्डिंग से हमने चाइना में एंट्री ही की थी और हमारी कैलाश यात्रा खत्म होने के बाद हम चाइना से निकलने वाले थे, लेकिन ठीक 24 घंटे पहले ही ये जो हादसा हुआ, हमने जब वीडियोज देखे और जब हमें इसके बारे में पता चला तो हमारे पास शब्द ही नहीं थे कि अब हम क्या करें। इतनी बड़ी बिल्डिंग थी वो और वो बह गई, पूरा गांव बह गया। 24 घंटे में पूरा गांव गायब हो गया था। बहुत ही खराब अनुभव था। इस मोड़ पर हमें लगा कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है। जिंदगी बहुत अनिश्चित है।’

बेहद दुखद और डरावना अनुभव- मानसी पारेख

‘वो पूरा इलाका मिट्टी में डूब चुका है, उसमें लोगों का मिल पाना बहुत मुश्किल है। ये बहुत ही दुखद है। इतना बहाव था कि 300 किलोमीटर दूर तक लोग बह गए। ये प्रकृति का प्रकोप है, जिसे कोई नहीं रोक सकता। ये ऐसा एक हादसा था जो किसी के हाथ में नहीं था। ये कोई नहीं रोक सकता था। किसी ने नहीं सोचा था कि ये होगा। ये ऐसा अनुभव था, जिस पर यकीन नहीं हो पा रहा है। ये बहुत दुखद है।’

मानसी पारेख की गुमशुदगी की खबर से मचा था हड़कंप

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मानसी पारेख के लापता होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद अभिनेत्री के फैंस और परिवार में चिंता का माहौल था। मानसी के शुभचिंतक उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। इस बीच मानसी सुरक्षित भारत वापस लौट आई हैं, जिसके बाद उनके शुभचिंतकों ने भी राहत की सांस ली है। मानसी पारेख ने नेपाल त्रासदी से कुछ घंटे पहले ही मानसरोवर यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस का परिवार, दोस्त और फैंस उन्हें लेकर चिंतित हो उठे थे।

ये भी पढ़ेंः गुमशुदगी की खबर के बीच कैलाश मानसरोवर से 93 लोगों के साथ लौटीं अभिनेत्री मानसी पारेख, मुंबई एयरपोर्ट पर भावुक हुए लोग

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!