अमेरिका-ईरान आमने-सामने! मुज्तबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से मांगा साथ, कहा- “असली दुश्मन को पहचानो”

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से एकजुट होकर अमेरिका और इजरायल का मुकाबला करने की अपील की है। उन्होंने मुस्लिम देशों के नेताओं से कहा कि वे “अपने असली दुश्मन को पहचानें, उसकी योजनाओं को समझें और उसका मुकाबला करें।”

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, खामेनेई ने तेहरान में आयोजित एक धार्मिक सम्मेलन में शामिल नेताओं को भेजे पत्र में अमेरिका और इजरायल को सभी इस्लामी देशों का दुश्मन बताया। गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले अमेरिका और इजरायल के हमले में उनके पिता और ईरान के कई वरिष्ठ नेता मारे गए थे। इसके बाद से मुज्तबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से बेहद कम नजर आए हैं।

खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

मुज्तबा खामेनेई ने यह संदेश ऐसे समय में दिया है, जब ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच तनाव का असर पूरे पश्चिम एशिया पर दिखाई दे रहा है। ईरान की ओर से पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही सीमित किए जाने के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

होर्मुज में ईरानी ठिकानों पर हमला

अमेरिकी सेना ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। यह करीब एक महीने बाद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना की पहली घोषित सैन्य कार्रवाई है। अमेरिका ने इन हमलों को “सीमित और सटीक कार्रवाई” बताते हुए कहा कि उसका निशाना ईरानी माइन बिछाने वाली सैन्य इकाइयां थीं। वहीं, ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले का दावा किया।

जॉर्डन की सेना के अनुसार, सोमवार तड़के देश के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई आठ मिसाइलों को रोक दिया गया। ईरान के सरकारी मीडिया ने बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण के दृश्य प्रसारित किए और इसे अमेरिकी हमले के जवाब में की गई कार्रवाई बताया।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास लारक द्वीप के आस-पास विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कई सैनिकों और नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की जानकारी दी है। (AP)

ये भी पढ़ें-

‘अगर हिंदू जागते हैं, तो दुनिया जागती है’, टोरंटो में RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

नेपाल त्रासदी के दौरान प्रिंसिपल बने फरिश्ता, सिर्फ 10 मिनट में 900 बच्चों को बचाया, अब बयां किया तबाही का मंजर

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/mojtaba-khamenei-1788153059.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!