कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ ने घटाया वजन, पति शोएब इब्राहिम ने दिखाया ट्रांसफॉर्म्ड लुक, दिया कॉम्प्लिमेंट

दीपिका कक्कड़ लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक पिछले कुछ महीनों से वह अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं और अपने बढ़े वजन को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। पिछले कुछ सालों में दीपिका का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। खासतौर पर बेटे रुहान की डिलीवरी और फिर कैंसर ट्रीटमेंट के चलते उन्होंने काफी पुट ऑन कर लिया था, लेकिन अब दीपिका वेट लॉस पर फोकस कर रही हैं और कई किलो वजन कम कर लिया है। दीपिका के बदले लुक की झलक उनके हालिया व्लॉग में देखने को मिली, जहां सालों बाद दुबली-पतली दीपिका को देख उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम भी बेहद खुश हो गए।

दीपिका कक्कड़ ने घटाया वजन

शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका कक्कड़ के ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई, जिसमें लंबे समय बाद दीपिका अपने पुराने अवतार में दिखीं। दीपिका का यह लुक अब चर्चा में है और सोशल मीडिया यूजर्स तो ये भी पूछ रहे हैं कि उन्होंने इतना वजन कैसे कम कर लिया। कैंसर ट्रीटमेंट के चलते दीपिका काफी सख्त डाइट फॉलो करती हैं, जिसने उनके वेट लॉस में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में जब शोएब ने दीपिका का ये बदला लुक फैंस को दिखाया तो एक्ट्रेस के फैंस भी बेहद खुश हो गए। कई ने एक्ट्रेस को कॉम्प्लिमेंट दिए तो कई ने उनसे दीपिका को मोटिवेट करने के लिए शोएब की तारीफ की।

शोएब ने की दीपिका की तारीफ

दीपिका का नया लुक दिखाते हुए शोएब इब्राहिम कहते हैं- ‘मैं, दीपिका और रुहान आज बाहर खाना खा जा रहे हैं। लेकिन, इससे पहले मैं आज आपको एक चीज दिखा रहा हूं। दीपिका आज मुझे एक बार फिर वो 2021-2022 वाली दुबली-पतली दीपिका लग रही है। वजन तो काफी कम हो ही गया है और बहुत खूबसूरत लग रही हो।’ पति के मुंह से अपनी तारीफ सुनते ही दीपिका खुश हो गईं और हंसते हुए अपना ट्रांसफॉर्म्ड लुक फ्लॉन्ट करने लगीं। लंबे समय बाद दीपिका वेस्टर्न आउटफिट में भी नजर आईं, उन्होंने ब्लू डेनिम और ब्लैक टी-शर्ट पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

कैसी है दीपिका की तबीयत

पिछले कुछ महीनों से दीपिका लगातार अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। जून 2025 में दीपिका ने खुलासा किया था कि वह लिवर कैंसर से जूझ रही हैं, जिसके बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई। जुलाई में दीपिका की कैंसर की सर्जरी हुई, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिले। एक तरफ तो उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया और दूसरी तरफ आए दिन वह किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ जातीं। पिछले दिनों दीपिका की मां की भी तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद वह काफी डर गई थीं। एक्ट्रेस ने आनन-फानन में अपनी मां को अस्पताल में भर्ती कराया, जो पूरी तरह ठीक हैं।

ये भी पढ़ेंः कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ का दर्द नहीं हो रहा कम, इम्यूनोथेरेपी का लिया सहारा, ससुर की हालत में हुआ सुधार

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!