अनुपम खेर पर चढ़ा रील्स का खुमार, सतीश कौशिक की बेटी के साथ बनाया वीडियो, बोले- ‘मेरी डांसिंग रील वायरल हो रही हैं’

सतीश कौशिक के निधन के बाद से ही अनुपम खेर उनकी बेटी वंशिका कौशिक का किसी पिता की तरह ध्यान रखते आ रहे हैं। पिछले दिनों ही अनुपम खेर वंशिका के 14वें जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह वंशिका का कन्यादान करना चाहते हैं। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए वंशिका उनकी बेटी की तरह है और वह उसका कन्यादान करना चाहते हैं। अनुपम खेर कई मौकों पर बता चुके हैं कि वंशिका के साथ वह कितनी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी झलक देखने को मिलती है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक की बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी चर्चा में है।

सतीश कौशिक की बेटी के साथ अनुपम खेर ने किया डांस

सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उन्हें डांस सिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वंशिका को डांस करते देखा जा सकता है और अनुपम खेर उनकी नकल करते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए वंशिका ने ये वीडियो बनाने की वजह भी बताई। स्टारकिड के अनुसार, अनुपम खेर ने हाल ही में उनसे कहा था कि उनकी डांस वीडियो खूब वायरल हो रही हैं, इसलिए उन्होंने ये वीडियो बनाया है।

अनुपम खेर का फनी अंदाज

वीडियो में अनुपम खेर का फनी अंदाज देखने को मिल रहा है। वंशिका ने ये रील शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हम वापस आ गए। डांसिंग सेंसेशन वापस आ गए हैं। अपने नाटक ‘जाने पहचाने अंजाने’ के लिए USA जाने से पहले, अनुपम अंकल घर आए और बोले, “आजकल मेरी डांसिंग रील्स बहुत वायरल हो रही हैं।” मैं उन्हें कैसे मना कर सकती हूं? यह उनकी रिक्वेस्ट थी और कहीं न कहीं मुझे इसमें थोड़ी धमकी भी दिखी। एन्जॉय करें और इस रील को ढेर सारा प्यार दें!’ इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर भी इस पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। कई ने कमेंट करते हुए इसे क्यूट बताया तो कई ने वंशिका और अनुपम खेर के एफर्ट्स की तारीफ की।

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘श्री रामभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी शूटिंग अयोध्या में हुई है। इस फिल्म में अनुपम खेर अशोक सिंघल का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में ‘श्री रामभूमि’ से अनुपम खेर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अनुपम खेर ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर उत्सुकता जाहिर की और ये भी बताया कि उनके लिए ये फिल्म कितनी महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ेंः नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर अनुपम खेर ने जताया दुख, तबाही देख बोले- ‘बेबस महसूस कर रहा हूं’

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!