नेपाल के अबतक 903 लोगों की हुई मौत, सिक्किम में भी भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

नेपाल के बाद अब सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि मंगलवार तड़के सिक्किम के मंगन जिले में रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की निगरानी करने वाली एजेंसी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। NCS ने बताया कि यह भूकंप भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार रात 1:48 बजे 7 किलोमीटर की गहराई पर आया। पोस्ट में लिखा था, “भूकंप की तीव्रता: 3.9, समय: 01/09/2026 01:48:04 IST, अक्षांश: 27.638 N, देशांतर: 88.766 E, गहराई: 7 किमी, स्थान: मंगन, सिक्किम।”

बता दें कि सिक्किम के मंगन जिले में ये झटके ऐसे समय में महसूस किए गए जब पड़ोसी देश नेपाल विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के बीच, 29 अगस्त को नेपाल में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी रहा। अधिकारियों ने कई जिलों में नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी और नुवाकोट तथा रसुवा जिलों में “अचानक बाढ़ का उच्च जोखिम” बताया। सोमवार को नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, नेपाल में विनाशकारी अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 788 से बढ़कर 903 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में लगभग 4,247 लोग लापता हैं, जबकि अब तक 10,451 लोगों को बचाया जा चुका है।

NDRRMA के अनुसार, सबसे ज़्यादा शव चितवन में मिले हैं, जहां 272 लोगों की मौत की खबर है। नवलपरासी (पूर्व) में 207 मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद नवलपरासी (पश्चिम) में 151, नुवाकोट में 95, गोरखा में 62, धाडिंग में 55, तनाहुन में 37 और रसुवा में 24 मौतें हुईं। लापता लोगों में नेपाल पुलिस के 25 जवान, नेपाल सेना के 45 जवान, आर्म्ड पुलिस फोर्स के 13 जवान, कस्टम ऑफिस के 15 कर्मचारी और इमिग्रेशन ऑफिस के तीन कर्मचारी शामिल हैं।

डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर (DEOC) के आंकड़ों के मुताबिक, रसुवा में 865 और नुवाकोट में 1,548 लोग लापता हैं। इसके अलावा, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से 933 लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि मकवानपुर से 65 लोग लापता हैं। लापता विदेशी नागरिकों की संख्या 592 बताई गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है और अब तक 10,451 लोगों को बचाया जा चुका है। नेपाल सेना ने 252 विदेशियों और 3,344 नेपाली नागरिकों को हवाई मार्ग से बचाया है। (इनपुट- ANI)

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/untitled-2025-11-17t071512-1788224269.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!