वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप शो, जैसे ही रंग में आए यश ने कर दिया खेल खत्म

वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर फ्लॉप शो के बाद आउट हो गए। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल की पहली पारी में तो उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन दूसरी पारी में जब लक्ष्य उनके सामने था, तब वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। पहले तो वे काफी धीमी गति से रन बना रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने चौके और छक्कों से रन बनाने की कोशिश की, यश ठाकुर की बॉल पर रजत पाटीदार ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें चलता कर दिया। 

मैच की पहली पारी में वैभव ने बनाए थे 81 बॉल पर 92 रन

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में की टीम ने 266 रन बनाए थे। इसमें वैभव सूर्यवंशी ने 81 बॉल पर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए थे। वे केवल आठ रन से अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने एक रिकॉर्ड जरूर बनाया। वे अब दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हो गए हैं। उन्होंने करीब 57 साल पुराना लक्ष्मण सिंह का कीर्तिमान तोड़ने में कामयाबी हासिल की। 

सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की पहली पारियां बराबर स्कोर पर समाप्त

मजे की बात ये रही कि सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इतने ही यानी 266 रन ही बनाए थे। यानी दोनों टीमें बराबरी के स्कोर पर आउट हो गईं। इसके बाद सेंट्रल जोन ने अपनी पहली पारी में 158 रन बनाए। अब ईस्ट जोन के सामने जीत के लिए केवल 159 रनों का लक्ष्य है। मैच की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी उतरे तो काफी देर तक धीमी ब​ल्लेबाजी करते रहे। खास बात ये रही कि पहली 20 बॉल पर उन्होंने कोई चौका या छक्का नहीं लगाया था। 21 बॉल पर उन्होंने पहला सिक्स लगाया। 

मैच की दूसरी पारी में सूर्यवंशी ने बनाए 43 बॉल पर 40 रन

जब पारी के 13 ओवर पूरे हो गए थे, तब तक वैभव 37 बॉल पर केवल 22 रन बनाकर खेल रहे थे, इसमें केवल एक छक्का था। 14वें ओवर की पहली चार बॉल पर उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाकर अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाने की कोशिश की। ये ओवर यश ठाकुर डाल रहे थे। इसी ओवर की आखिरी बॉल पर वैभव फिर से बड़े स्ट्रोक खेलने गए, लेकिन बॉल उनके बैट पर ठीक से नहीं आई और फिर कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार कैच पकड़कर वैभव की पारी का अंत कर दिया। वैभव ने 43 बॉल पर 40 रन बनाए। इसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें 

ग्लेन फिलिप्स के हाथ में लगा है मेगनेट? ये अद्भुत कैच नहीं देखा तो क्या देखा VIDEO

शिमरन हेटमायर ने लगाया विस्फोटक शतक, चौकों से ज्यादा ठोक दिए छक्के

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/vaibhav-suryavanshi-2-pti-1788254068.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!