‘US के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं विजय, डोनाल्ड ट्रंप की जगह ले सकते हैं’, पलानीस्वामी का तंज

AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की ओर से बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे पब्लिक रिलेशन (PR) कैंपेन और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के चार्टर्ड फ्लाइट्स से हवाई यात्राएं करने की प्रवृत्ति पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं।

इस सवाल पर कि टीवीके समर्थक मुख्यमंत्री विजय को भविष्य के प्रधानमंत्री के तौर पर देख रहे हैं, पलानीस्वामी ने तंज कसते हुए कहा, ”वह तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं और डोनाल्ड ट्रंप की जगह ले सकते हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है, यह उनकी इच्छा है।” 

‘रील्स डालकर चला रहे सरकार’

पलानीस्वामी ने आगे और तंज कसते हुए कहा, यहां TVK सरकार जमीनी काम करने के बजाय सोशल मीडिया पर सिर्फ ‘रील्स’ डालकर सरकार चला रही है, लेकिन अमेरिका में यह तरीका काम नहीं करेगा। वहां ऐसे नहीं चलेगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और पिछले 110 दिनों में हत्या, डकैती और हिंसा की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।

‘खर्चीले मुख्यमंत्री’ का तमगा

उन्होंने मुख्यमंत्री विजय को ”खर्चीला मुख्यमंत्री” भी बताया और मौजूदा सरकार के खर्च की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के समय के खर्च से की। पलानीस्वामी ने कहा, ”अम्मा के कार्यकाल में खर्च में कटौती करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाता था।” उन्होंने विजय की इस बात पर तंज कसा कि वह खुद को एक साधारण किसान की तरह पेश करते हैं, जबकि खुद इतनी महंगी यात्राएं करते हैं।

AIADMK नेता ने मुख्यमंत्री पर यह आरोप भी लगाया कि वह बिना किसी वित्तीय समर्थन के नियम 110 के तहत ”बिना सोचे-समझे योजनाएं” घोषित कर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि अगर राज्य इसी दर से कर्ज लेता रहा, तो उसका कर्ज बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। 

TVK नेता ने जताई ख्वाहिश

बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब TVK के नेता आधव अर्जुन और सरथकुमार ने खुले तौर पर विजय को प्रधानमंत्री के लिए आगे बढ़ाने की बात कही। तूतीकोरिन में विजय को प्रधानमंत्री बनाने के समर्थन में पोस्टर भी लगाए गए, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

वहीं, कांग्रेस के एक मंत्री ने TVK को ऐसी चेतावनी दी है जिससे दोनों दलों के बीच खटास सामने आ सकती है। तमिलनाडु सरकार के मंत्री राजेश कुमार ने धमकी दी है कि अगर TVK इस बात से सहमत नहीं होती है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो सरकार से 2 मंत्री इस्तीफा दे देंगे

(इनपुट- PTI)

यह भी पढ़ें-

“महिलाएं घर में रहें तो अच्छा”, केरल के मौलवी का विवादित बयान, सियासी बवाल पर IUML ने क्या कहा?

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धामी बोले- ‘सोच डिस्पोजेबल नहीं होनी चाहिए’

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!