‘रूसी हमले में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय’, जेलेंस्की ने आम नागरिकों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस द्वारा रात भर यूक्रेन में किए गए बड़े हवाई हमले में 12 लोग मारे गए। इसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, “कुल मिलाकर 12 लोग मारे गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। हमले में दर्जनों अन्य लोग घायल हुए। जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों और प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” 

‘कीव और आसपास के इलाकों में हमले’

हमलों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “कई शहरों और इलाकों में रूसी हमले के बाद की स्थिति से निपटने का काम कल रात से ही चल रहा है। अकेले कीव और उसके आसपास के इलाके में लगभग 350 बचावकर्मी काम में जुटे हैं। हमले में बड़ी संख्या में जेट-पावर्ड ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। दुर्भाग्य से, रिहायशी इमारतों और आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। बोरिस्पिल में, पांच मंजिला एक आम रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा। 50 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। सभी जरूरी सेवाएं मौके पर मौजूद हैं। कारोबारों को भी निशाना बनाया गया। कुल मिलाकर, शहर में 4 लोग मारे गए और 13 घायल हुए।”

‘गाइडेड एरियल बम और ड्रोन से हो रहे हमले’

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे कहा, “कल शाम से ही ओडेसा और उसके आस-पास के इलाकों पर गाइडेड एरियल बम और ड्रोन से हमले हो रहे हैं। हजारों परिवार बिना बिजली के रह गए हैं और लोगों तक जल्द से जल्द बिजली पहुंचाने का काम चल रहा है। रोमानिया बॉर्डर क्रॉसिंग और एक्सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को जान-बूझकर नुकसान पहुंचाया गया। कीव में रेलवे डिपो पर हुए हमले में 7 लोगों की मौत हो गई। खेरसॉन, डोनेट्स्क, ज़ापोरिज्जिया, खार्किव, चेर्निहाइव, ज़ाइटॉमिर, सुमी और निप्रो इलाकों पर भी हमले हुए।”

‘आम नागरिकों को बना रहे निशाना’

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर आरोप लगाया कि वह आम नागरिकों को ज़्यादा से ज़्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए हमले कर रहा है। उन्होंने कहा, “रूस हमेशा ऐसे हमले करने की योजना बनाता है जिनसे लोगों की ज़िंदगी को ज़्यादा से ज़्यादा नुकसान पहुंचे, और वह तभी सफल होता है जब एयर डिफेंस क्षमताएं कमजोर हों। मैं उन सभी का आभारी हूं, जो PURL और द्विपक्षीय सप्लाई के जरिए यूक्रेन को एंटी-बैलिस्टिक क्षमताएं हासिल करने में मदद कर रहे हैं, और यह बहुत जरूरी है कि ये सप्लाई बढ़ाई जाए। रूसी आतंक के शिकार लोगों की संख्या सीधे तौर पर मदद के हर नए पैकेज पर निर्भर करती है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो यूक्रेन को और मज़बूत बनाने में मदद कर रहे हैं।” (इनपुट- ANI)

यह भी पढ़ें-

ईरान से जंग के बीच अमेरिका को बड़ा झटका, सेना मंत्री ने दिया इस्तीफा; हेगसेथ से चल रही थी अनबन

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/untitled-2026-09-01t144426-1788254055.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!