न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की खास तैयारी, इंडिया ए क्राइस्टचर्च में खेलेगी 3 अहम मुकाबले

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को वहां की परिस्थितियों में ढलने का शानदार मौका मिलने वाला है। टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों के टेस्ट मैदान में उतरने से पहले इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी। इन मैचों को भारत के न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 1 सितंबर को अपने घरेलू रेड-बॉल शेड्यूल की घोषणा करते हुए इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाली इस सीरीज की जानकारी दी। तीनों चार दिवसीय मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे और सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि घरेलू रेड-बॉल समर में भी इंटरनेशनल लेवल का रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड A की टीम क्राइस्टचर्च में इंडिया A के साथ तीन चार-दिवसीय मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी।

टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए की चुनौती

भारत का न्यूजीलैंड दौरा अक्टूबर से नवंबर के बीच होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच T20I, पांच ODI और दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले मुकाबले सीनियर टीम की टेस्ट सीरीज से पहले आयोजित किए जाएंगे। चार दिवसीय मैचों के जरिए भारतीय खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर खुद को तैयार करने का मौका मिलेगा। साथ ही सिलेक्टर्स को भी उन खिलाड़ियों पर नजर रखने का अवसर मिलेगा, जिन्हें जरूरत पड़ने पर टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।

19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। WTC पॉइंट्स टेबल में भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर मौजूद है।

पिछली टेस्ट सीरीज की यादें भी भारतीय टीम के लिए बेहद कड़वी रही हैं। न्यूजीलैंड ने 2024-25 में भारत दौरे पर इतिहास रचते हुए मेजबान टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था। ऐसे में आगामी दौरे पर भारत के सामने पुराना हिसाब चुकता करने के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने की चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें:

‘पाकिस्तान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड’, पाक टीम से 7 खिलाड़ियों के बाहर होने पर फूटा रमीज राजा का गुस्सा

IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-a-1788283152.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!