पाकिस्तान टेस्ट टीम में भूचाल के बाद मिस्बाह-उल-हक का सिलेक्टर पद से इस्तीफा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद मचे बवाल के बीच अब पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। टेस्ट टीम में बड़े बदलाव किए जाने के एक दिन बाद मिस्बाह का यह फैसला सामने आया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं। मिस्बाह ने सिलेक्शन कमेटी के पद के साथ-साथ लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी सलाहकार की जिम्मेदारी छोड़ने का भी फैसला किया है। वह PCB के साथ 180 दिन सालाना वाले अनुबंध पर बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में जुड़े हुए थे।

दरअसल, पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार झेलनी पड़ी है। लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई। खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले टीम और कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव कर दिए। Cricinfo की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है।

टीम से 7 खिलाड़ी रिलीज

बोर्ड ने टेस्ट टीम से सात खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। उनकी जगह पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों आराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल भी टेस्ट स्क्वाड से जुड़ेंगे।

कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है। हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को तीसरे टेस्ट से पहले रिलीज कर दिया गया है। अब व्हाइट-बॉल टीम के मुख्य कोच माइक हेसन और गेंदबाजी कोच एश्ले नॉफके टेस्ट टीम के कोचिंग सेट-अप का हिस्सा होंगे। तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाएगा।

PCB में निभा चुके हैं कई भूमिका

मिस्बाह पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शामिल रहे हैं। 2017 में संन्यास लेने के बाद उन्होंने PCB में कई अहम भूमिकाएं निभाईं। 2019 में उन्हें एक साथ हेड कोच और मुख्य सिलेक्टर बनाया गया था। बाद में उन्होंने सिलेक्टर्स का पद छोड़कर कोचिंग पर ध्यान दिया, लेकिन 2021 में हेड कोच की भूमिका से भी हट गए। इस साल मार्च में मिस्बाह को आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक के साथ चार सदस्यीय सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया था। अब उनके इस्तीफे ने पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे बदलावों और अंदरूनी हलचल को और तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

ग्लेन फिलिप्स के हाथ में लगा है मेगनेट? ये अद्भुत कैच नहीं देखा तो क्या देखा VIDEO

शिमरन हेटमायर ने लगाया विस्फोटक शतक, चौकों से ज्यादा ठोक दिए छक्के

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/mishabh-ul-haq-1788259153.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!