इंग्लैंड महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दर्ज की रिकॉर्ड जीत, वनडे में किया अपना सबसे बड़ा रन चेज

महिला वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने एक सितंबर को लीसेस्टर के मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ घर पर तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जिसमें वह अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करने में कामयाब रही। आयरलैंड की टीम ने सीरीज के इस पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए थे, जिसमें इंग्लैंड महिला टीम ने इस टारगेट का पीछा सिर्फ 38.1 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर कर लिया। इंग्लैंड को इस ऐतिहासिक जीत दिलाने में उनकी ओपनिंग बल्लेबाज माया बाउचियर ने अहम भूमिका निभाई जिन्होंने 104 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं इसके अलावा सोफिया डंकले के बल्ले से 73 रनों की पारी देखने को मिली।

महिला वनडे क्रिकेट में हुआ 7वां सबसे बड़ा रन चेज

इंग्लैंड महिला टीम का इससे पहले वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ा रन चेज 267 रनों का था जब उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ ब्रिस्टल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 2 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं कार्यवाहक कप्तान चार्ली डीन के नेतृत्व में उन्होंने अपने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। महिला वनडे फॉर्मेट में रन चेज के मामले में यह अब तक की 7वीं सबसे बड़ी जीत है, जिसमें इस लिस्ट में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड महिला टीम है जिन्होंने साल 2026 में ही साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ 347 रनों के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया था।

महिला वनडे फॉर्मेट में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत

  • न्यूजीलैंड महिला टीम – 347 रनों का टारगेट बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला (साल 2026, वेलिंग्टन)
  • भारतीय महिला टीम – 339 रनों का टारगेट बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (साल 2026, नवी मुंबई)
  • ऑस्ट्रेलिया महिला टीम – 331 रनों का टारगेट बनाम भारतीय महिला टीम (साल 2025, विशाखापट्टनम)
  • श्रीलंका महिला टीम – 302 रनों का टारगेट बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम (साल 2024, पोचफोस्ट्रेम)
  • ऑस्ट्रेलिया महिला टीम – 289 रनों का टारगेट बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम (साल 2012, नॉर्थ सिडनी)
  • ऑस्ट्रेलिया महिला टीम – 283 रनों का टारगेट बनाम भारतीय महिला टीम (साल 2023, मुंबई)
  • इंग्लैंड महिला टीम – 282 रनों का टारगेट बनाम आयरलैंड महिला टीम (साल 2026, लीसेस्टर)

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया उम्मदी के अनुसार प्रदर्शन

आयरलैंड महिला टीम के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से पहले वनडे में टॉप ऑर्डर में बदलाव देखने को मिला जिसमें हीथर नाइट टैमी ब्यूमोंट के रिटायरमेंट के बाद और इस एमी जोन्स को इस सीरीज से आराम दिए जाने के फैसले के बाद काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। युवा ओपनिंग बल्लेबाज माया बाउचियर ने अपनी 104 रनों की पारी के दौरान 95 गेंदों का सामना किया जिसमें वह 11 चौके लगाने में कामयाब रही। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एलिस केप्सी के बल्ले से भी 40 गेंदों में 41 रनों नाबाद पारी देखने को मिली जिसमें वह टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाकर ही वापस लौटी। अब दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का दूसरा मुकाबला डर्बी के मैदान पर तीन सितंबर को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

गेंदबाज ने 100 KM दौड़कर फेंकी गेंद, सबसे लंबे रन-अप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में 14 घंटे तक भागा

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की खास तैयारी, इंडिया ए क्राइस्टचर्च में खेलेगी 3 अहम मुकाबले

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/alice-capsey-1788310644.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!