शेयर बाजार में बिकवाली का तूफान! सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, Auto-IT शेयर में बड़ी गिरावट; पर अडानी ग्रुप का ये स्टॉक चमका

वैश्विक बाजार में मचे घमासान और कच्चे तेल की कीमतों में आए भूचाल के चलते 2 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर फिसल गए।

बुधवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 373.93 अंक (0.49%) की बड़ी गिरावट के साथ 76,570.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 141.35 अंक (0.59%) टूटकर 23,914.45 पर आ गया। आज के कारोबार में लगभग 1827 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2323 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Auto और IT सेक्टर पस्त, अडानी पोर्ट्स में तेजी

एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी और मीडिया सेक्टर 1.2 से 1.8 फीसदी तक टूटे। निफ्टी मिडकैप 0.5% और स्मॉलकैप 0.4% गिरकर बंद हुए।

  • गिरावट वाले प्रमुख शेयर: आयशर मोटर्स, विप्रो, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स (-1.61%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (-1.56%), टेक महिंद्रा (-0.86%), इंफोसिस (-1.28%) और टीसीएस (-0.89%) में भारी बिकवाली रही।
  • ये स्टॉक्स चमके: चौतरफा बिकवाली के माहौल के बीच अडानी पोर्ट्स का शेयर 1.63% की बढ़त के साथ ₹1672.90 पर बंद होकर निफ्टी का टॉप गेनर रहा। इसके अलावा बजाज फिनसर्व (+1.02%), पावरग्रिड (+1.00%), एनटीपीसी (+0.96%), रिलायंस (+0.44%) और कोल इंडिया में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स










टॉप-5 गेनर्स बदलाव (%) टॉप-5 लूजर्स बदलाव (%)
अडानी पोर्ट्स +1.63% एशियन पेंट्स -1.61%
बजाज फिनसर्व +1.02% HDFC बैंक -1.56%
पावर ग्रिड +1.00% महिंद्रा एंड महिंद्रा -1.56%
NTPC +0.96% HCL टेक -1.49%
टाइटन +1.70% भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड -1.33%

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

  • कच्चे तेल की कीमतों में उछाल: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमलों की खबरों के चलते ब्रांड क्रूड 1% बढ़कर 95.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया।
  • बॉन्ड यील्ड में तेजी: अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका से बॉन्ड यील्ड बढ़ी है, जिससे विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।
  • एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत: दक्षिण कोरिया का Kospi 3% और जापान का Nikkei 225 करीब 3% तक टूट गया, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा।

यह भी पढ़ें- 27% की भारी गिरावट के साथ लिस्ट हुआ Annu Projects IPO, कहीं आपने तो नहीं लगा दिया था पैसा



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/bearish-stock-market-1788345462.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!