एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, नजमुल हुसैन शांतो की वापसी, लिटन दास संभालेंगे कमान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक दौरे के बाद बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो एक बार फिर T20 टीम में लौट आए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जापान के ऐची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास करेंगे।

लिटन दास की भी टीम में वापसी हुई है। वह चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज में नहीं खेल सके थे, जबकि जिम्बाब्वे दौरे के दौरान वह लंका प्रीमियर लीग में व्यस्त थे। उनकी गैरमौजूदगी में तौहीद हृदोय ने टीम की कप्तानी की थी। अब हृदोय को उपकप्तान बनाया गया है। लिटन की वापसी के बाद विकेटकीपर नुरुल हसन को टीम में जगह नहीं मिली है।

तस्किन और अब्दुल को नहीं मिला मौका

तेज गेंदबाज तस्किन अहमद और अब्दुल गफ्फार सकलैन को एशियन गेम्स के लिए नहीं चुना गया है। तस्किन और अब्दुल जिम्बाब्वे दौरे टीम का हिस्सा थे। वहीं, नाहिद राणा का नाम भी टीम में शामिल नहीं हैं। वह साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं और अभी भी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत नजर आ रहा है, जिसमें मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम और हसन महमूद जैसे गेंदबाज शामिल हैं।

बांग्लादेश ने पिछले एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और इस बार टीम जापान में एक कदम आगे बढ़ने के इरादे से उतरेगी। पिछली बार भारत ने गोल्ड मेडल, जबकि श्रीलंका ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। एशियन गेम्स क्रिकेट प्रतियोगिता में बांग्लादेश को भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ शीर्ष वरीयता मिली है।

29 सितंबर को पहला मुकाबला

बांग्लादेश का अभियान क्वार्टर फाइनल से शुरू होगा और टीम 29 सितंबर को पहली बार मैदान पर उतरेगी। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ मेजबान जापान भी चुनौती पेश करेगा। वहीं नेपाल, मलेशिया, हांगकांग, चीन और ओमान ने क्वालिफायर के जरिए प्रतियोगिता में जगह बनाई है।

बांग्लादेश की टीम: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन एमोन, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय (उपकप्तान), मोसाद्देक हुसैन, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद।

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा पर मंडराया खतरा, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने दे दी चुनौती

दलीप ट्रॉफी की दोनों फाइनलिस्ट के नाम तय, ईशान किशन और तिलक वर्मा में होगी खिताबी भिड़ंत

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/bangladesh-1-1788361246.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!