नीम करोली बाबा की दिव्य गाथा का आएगा सीक्वल, ‘हनुमान अंश 2’ में दिखेगा फिरोजाबाद से मथुरा तक का आध्यात्मिक सफर

सिनेमाघरों में बिना किसी भारी-भरकम प्रचार के उतरी भक्ति-प्रधान फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ‘वर्ड ऑफ माउथ’ यानी दर्शकों की सकारात्मक समीक्षाओं के दम पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाई हुई है। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बड़ी सफलता को देखते हुए निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी है। जाहिर तौर पर ये कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है, लेकिन निर्देशक ने साफ कर दिया कि वो इसका दूसरा पार्ट बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के लीड एक्टर शोभिनव की भी काफी चर्चा है और वो रातों रात बॉक्स ऑफिस किंग बन गए हैं।

‘हनुमान अंश 2’ में दिखेगा नीम करोली बाबा का आध्यात्मिक सफर

फिल्म के पहले पार्ट के अंत में ही इस बात का संकेत दे दिया गया था कि प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा की कहानी अभी बाकी है। अब निर्देशक ने पुष्टि की है कि फिल्म का दूसरा अध्याय फिलहाल राइटिंग और डेवलपमेंट स्टेज में है। आगरा के एक सिनेमाघर में दर्शकों से बातचीत के दौरान निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि ‘हनुमान अंश 2’ में बाबा के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थलों को दिखाया जाएगा। सीक्वल की कहानी उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से शुरू होगी और फिर उनके आध्यात्मिक जीवन के प्रमुख केंद्रों जैसे आगरा और मथुरा के इर्द-गिर्द घूमेगी।

तीन हिस्सों में सामने आएगी पूरी कहानी

‘हनुमान अंश’ को शुरुआत से ही एक बड़ी कहानी के पहले भाग के रूप में तैयार किया गया था। इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान 20 फरवरी 2026 को किया गया था, जहां निर्माताओं ने इसे एक ट्रिलॉजी के रूप में पेश करने की योजना बताई थी। यह पूरी सिनेमाई यात्रा विशाल चतुर्वेदी की लिखी किताब ‘डिवाइन डिटूर’ पर आधारित है।

गैर-कमर्शियल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन

किसी मुख्यधारा के व्यावसायिक फॉर्मूले के बिना भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक भारत में 63.82 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका नेट कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। कम बजट की इस आध्यात्मिक फिल्म के लिए यह कमाई बेहद प्रभावशाली मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियन मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CBI जांच के दिए आदेश, 4 साल बाद सुनी गई पिता की दलील

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!