बॉयफ्रेंड के खर्च पूरे करने के लिए युवती बन गई चोर, बड़े पापा के घर की लाखों की चोरी

वडोदरा में एक युवती ने अपने प्रेमी के खर्च पूरे करने के लिए ऐसी चोरी की, जिसने रिश्तों को भी शर्मसार कर दिया। युवती ने अपने बड़े पापा के घर ही रहती थी। आरोप है कि उसने वहीं से करीब 5 लाख रुपये की चोरी कर ली। चोरी की रकम का इस्तेमाल अपने और अपने बॉयफ्रेंड के खर्च पूरे करने में किया गया। 

मामले की शिकायत के बाद गोरवा पुलिस ने जांच शुरू की और श्रेया सिंह और उसके बॉयफ्रेंड दीपक वसावा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की गई पूरी रकम और 100 प्रतिशत मुद्दामाल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़की अपने ताऊजी के घर रहती थी। आरोप है कि परिवार के भरोसे का फ़ायदा उठाकर घर से सोने-चांदी के गहने चुराए गए। 

प्रेमी के साथ मिलकर रची चोरी की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि श्रेया सिंह ने अपने प्रेमी दीपक वसावा के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। दोनों ने मिलकर उसके बड़े पापा के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। चोरी के बाद सोने के कुछ आभूषण गिरवी रखे जाने की बात भी पुलिस जांच में सामने आई है।

गोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का 100 प्रतिशत मुद्दामाल बरामद कर लिया है। पुलिस ने कुल करीब 5 लाख 15 हजार रुपये कीमत का सामान जब्त किया है। बरामद मुद्दामाल में करीब 101 ग्राम वजन के सोने के आभूषण और चांदी की पायल समेत अन्य जेवर शामिल हैं। पुलिस ने तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर इस पूरी वारदात का खुलासा किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

5.15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों की चोरी

जांच पता चला है कि 16 जून से 26 अगस्त के बीच घर की अलमारी में रखी तिजोरी से गहने गायब हो गए। पुलिस जांच में पता चला है कि चोरी में लगभग 101 ग्राम सोने के गहने और 20 ग्राम चांदी की पायल शामिल थीं, जिनकी कुल कीमत 5.15 लाख रुपये थी। घर पर रह रही लड़की पर परिवार वालों को शक होने के बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा।

चोरी का 100% सामान बरामद

गोरवा पुलिस ने आरोपियों से सोने के गहने, अंगूठियां, झुमके, ब्रेसलेट, हार और सोने की ईंटों सहित चोरी का सामान ज़ब्त किया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में चोरी का 100% सामान बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की गई है। इस मामले ने साबित कर दिया कि प्यार में इंसान किस हद तक जा सकता है। रिश्ते की आड़ में अपने ही परिवार के घर चोरी की इस घटना ने इलाके में भी चर्चा पैदा कर दी है। इससे पहले गुजरात के कच्छ जिले में घर काम करने वाले अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का खुलासा किया था। महिलाएं जिस घर में काम करने जाती थी, उसी में चोरी करती थीं।

रिपोर्टः सत्यम नेवासकर

ये भी पढ़ेंः पुलिस अफसर सामने खड़े थे… तभी युवक के पेट में घोंप दिया चाकू; गुजरात के भुज कोर्ट परिसर में खौफनाक वारदात



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/gujrat-1788435432.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!