बीसीसीआई की एक बड़ी मीटिंग गुरुवार को मुंंबई में हुई। इसमें लगता है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को अभयदान मिल गया है। रोहित आगे भी खेलते रहेंगे, बीसीसीआई सचिव की बातों से तो ऐसा ही लगता है। उन्होंने बड़ा बयान दिया है। इस बीच खास बात ये रही कि टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में नहीं आए। हालांकि टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल और टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर मीटिंग में पहुंचे और अपनी बात भी रखी।
बीसीसीआई सचिव बोले, रोहित शर्मा अच्छा खेल रहे हैं
रोहित शर्मा को लेकर पिछले कुछ वक्त से लगातार बातें की जा रही हैं। उनके रिटायरमेंट को लेकर अटकलों को बाजार गर्म है, जो अब लगता है कि आने वाले वक्त में ठंडा हो जाएगा। दरअसल बीसीसीआई की मीटिंग के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा अच्छा खेल रहे हैं और इंटरनेट पर जो खबरें आ रही हैं, उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। हालांकि सैकिया ने रोहित के भविष्य पर खुलकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी बातों से ऐसा लगता है कि पूर्व कप्तान को फिलहाल कोई खतरा नहीं है और अगर वे अच्छा खेलते रहे तो फिर अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप तक उनका करियर आसानी से चलता रहेगा।
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में नहीं आए, लग रहे कयास
इस बीच चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में नहीं पहुंचे। यहां तक कि वे वर्चुअली भी इसमें शामिल नहीं हुए। अब ये बात समझ से परे है कि भारतीय क्रिकेट को लेकर इतनी अहम बैठक में क्यों गैरमौजूद रहे। हालांकि जब देवजीत सैकिया से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कि बैठक अचानक तय हुई थी, इसलिए व्यक्तिगत कारणों से अगरकर नहीं आ सके। हालांकि ये बात किसी को समझ नहीं आ रही है।
डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट को लेकर भी सचिव ने कर दिया इन्कार
इस बीच खबरें इस तरह की भी आ रही थी कि बीसीसीआई किसी को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी बना सकता है, लेकिन सचिव ने साफ तौर पर ऐसी किसी भी नियुक्ति की संभावना से भी साफ तौर पर इन्कार कर दिया है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर से भी मीडिया ने सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन वे बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गए। उनके आने और जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें
IPL 2027 से पहले एमएस धोनी को लेकर आया बड़ा अपडेट, इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका, दो मैचों में लगा सके हैं केवल एक हाफ सेंचुरी
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/rohit-sharma-12-ap-1788438193.jpg








