BCCI ने एक साथ 64 खिलाड़ियों पर लगाया बैन, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का नाम भी शामिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए उम्र में धोखाधड़ी के मामले में 64 खिलाड़ियों को एक साथ बैन करने का फैसला सुनाया है। यह गड़बड़ी तब सामने आई जब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी CAB ने अपने खिलाड़ियों के लिए प्री-सीजन डॉक्यूमेंटेशन ड्राइव चलाई। इसमें एक नाम साल 2022 में भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता स्क्वाड का हिस्सा रहने वाले रवि कुमार का भी शामिल है। वहीं हाल में ही ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम के स्क्वाड में चुने गए लेग स्पिनर रोहित यादव का नाम भी नाम शामिल है, जिनपर बीसीसीआई ने दो साल का बैन लगाया है।

रोहित की उम्र में 27 महीने की पाई गई गड़बड़ी

BCCI ने उम्र से जुड़ी धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए अलग-अलग तरीके लगातार अपनाए हैं। इसमें CAB ने जब हाल में अपने खिलाड़ियों को लेकर प्री-सीजन डॉक्यूमेंटेशन ड्राइव चलाई तो उसमें लेग स्पिनर रोहित यादव का भी नाम सामने आया। इसके बाद रोहित को भारतीय अंडर-19 टीम से हटा दिया गया है, जिनको ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ पांच वन-डे और दो मल्टी-डे मैच खेलने के लिए स्क्वाड में चुना गया था। रोहित जिन्होंने एज-ग्रुप सर्किट में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है, उनकी उम्र में 27 महीने की गड़बड़ी पाई गई है। जिसमें यह जानकारी CAB की रिपोर्ट में सामने आई। BCCI से जुड़ी सभी राज्य इकाइयों को इस बैन के बारे में बता दिया गया है, जो तुरंत लागू हो गया है।

रवि कुमार की उम्र में पाया गया 40 महीने से अधिक का अंतर

उम्र की गड़बड़ी करने के मामले में बैन किए गए खिलाड़ियों में न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इसमें एक नाम भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के पूर्व सदस्य रवि कुमार के अलावा बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर विशाल भट्टी का भी शामिल हैं। रवि 2022 में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे हैं। CAB के रिकॉर्ड में रवि कुमार की उम्र को लेकर 45 महीने का अंतर पाया गया है। संघ ने कई अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ियों के रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी पाई है। यह कार्रवाई खिलाड़ियों के डॉक्यूमेंट और डेट ऑफ बर्थ के रिकॉर्ड की व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसकी सूची सीएबी ने अपनी वेबसाइट पर भी जारी की है। अंडर-19 लेवल पर उम्र की जांच की प्रक्रिया के तहत, खिलाड़ियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज के एजुकेशनल रिकॉर्ड से जुड़े डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी टीम के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने आकिब जावेद को लगाई लताड़, कहा – उनको खुद को आईने में देखना चाहिए

भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच कितने बजे होगा शुरू, नोट कीजिए मैच की तारीख

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/bcci-logo-1788507926.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!