कृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन पहुंचीं निमरत कौर, किए बांके बिहारी के दर्शन, हेमा मालिनी ने भी दी शुभकामनाएं

कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एक्ट्रेस निमरत कौर ने वृंदावन में बांके बिहारी की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद भी लिया। ‘द फैमिली मैन’ फेम निमरत ने अपनी इस सुखद आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की। उन्होंने ब्रज धाम में बिताए सुकून भरे पलों की कुछ झलकियां पोस्ट कर अपना अनुभव भी बताया है। पोस्ट में निमरत को आप मंदिर में पूजा करते और धार्मिक कार्य में हिस्सा लेते देख सकते हैं। वहीं हेमा मालिनी ने भी सभी को गोकुलाष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं।

निमरत कौर ने बांके बिहारी के किए दर्शन

कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए निमरत कौर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ब्रज धाम की जादुई धूल से धन्य महसूस कर रही हूं… दिव्य प्रभु और प्रेम के साक्षात स्वरूप वाली इस भूमि से मंत्रमुग्ध और सम्मोहित हूं। कुछ ऐसी झलकियां शेयर कर रही हूं, जिन्हें शब्दों में बयां करना या असल में कैद करना मुश्किल है… सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।’

हेमा मालिनी ने कृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

दिग्गज अभिनेत्र से नेता बनीं हेमा मालिनी ने भी कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने डांस बैले ‘राधा रास बिहारी’ का एक क्लिप भी शेयर किया। हेमा मालिनी ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं अपने डांस बैले राधा रास बिहारी का एक क्लिप शेयर कर रही हूं। यह जन्माष्टमी सभी के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लाए। राधे-राधे… जय श्री कृष्ण।’

इन स्टार्स ने भी दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

अब पकड़ में आया !! ये कुछ और, और ये मेरी शुभकामनाएं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक एनिमेशन वीडियो शेयर करके अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं। वहीं ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने एक क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ दिन आपको विनम्र, आभारी, थोड़ा और समर्पित रहने की याद दिलाते हैं। आपको शांति और कान्हा के आशीर्वाद से भरी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।’

Madhuri Dixit

Image Source : INSTAGRAM/@MADHURIDIXITNENEमाधुरी दीक्षित ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी

सौरभ राज जैन, जो दर्शकों के सबसे पसंदीदा और टीवी के मशहूर कृष्ण में से एक हैं। उन्होंने X पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए, कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है और सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं, ‘जय श्री कृष्ण, आज जन्माष्टमी है और मैं मंडी में अपने माता जी के घर पे हूं, ये वही रसोई है, जहां बचपन में हम खाना खाते थे। काम करते थे तो आज हम यहां श्री कृष्ण का भोग बना रहे हैं और आज मेरी भतीजी कादम्बरी का भी जन्मदिन है तो सबको जन्मष्टमी की बहुत शुभकामनाएं।’

साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने बच्चों और पत्नी के साथ जन्माष्टमी पर कृष्ण की पूजा की। इस खूबसूरत पल की झलक उपासना कामिनेनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

 

ये भी पढ़ें – जब अमिताभ बच्चन ने निमरत कौर को भेजा था हाथ से लिखा खत, एक्ट्रेस की तारीफ में लिखी थीं ये बातें

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!