अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा रहने वाला है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो तारीख देखकर घर से निकलना आपके लिए जरूरी होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में राष्ट्रीय त्योहारों के साथ-साथ स्थानीय पर्व और धार्मिक अवसर भी शामिल हैं। खास बात यह है कि कुछ राज्यों में बैंकिंग कामकाज पर ज्यादा असर पड़ेगा, जहां छुट्टियों की संख्या काफी ज्यादा है। एक राज्य में तो अक्टूबर में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
अक्टूबर 2026 में कब-कब हैं त्यौहारों की छुट्टियां?
RBI की लिस्ट के अनुसार, अक्टूबर में गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, और दशहरा जैसे कई बड़े त्यौहार पड़ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस दिन कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।
| दिनांक | दिन | कहां-कहां छुट्टियां | छुट्टी का कारण |
| 2 अक्टूबर | शुक्रवार | पूरे देश में | महात्मा गांधी जयंती |
| 10 अक्टूबर | शनिवार | पूरे देश में | दूसरा शनिवार |
| 17 अक्टूबर | शनिवार | त्रिपुरा | महा सप्तमी |
| 19 अक्टूबर | सोमवार | त्रिपुरा, मिजोरम, कोलकाता, गुवाहाटी, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, झारखंड और मेघालय | दुर्गा पूजा / महाअष्टमी / महा नवमी / अयुथ |
| 20 अक्टूबर | मंगलवार | पूरे देश में (मणिपुर को छोड़कर) | विजयादशमी / दशहरा |
| 21 अक्टूबर | बुधवार | त्रिपुरा, कर्नाटक, सिक्कम, असम, केरल और पश्चिम बंगाल | विजयादशमी / दुर्गा पूजा |
| 22 अक्टूबर | गुरुवार | सिक्किम | दुर्गा पूजा (दसैन) |
| 23 अक्टूबर | शुक्रवार | सिक्किम | दुर्गा पूजा (दसैन) |
| 24 अक्टूबर | शनिवार | पूरे देश में | दूसरा शनिवार |
| 26 अक्टूबर | सोमवार | त्रिपुरा, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर | लक्ष्मी पूजा / प्रवेश दिवस / महर्षि वाल्मीकि जयंती |
| 29 अक्टूबर | गुरुवार | शिमला | करवा चौथ |
| 31 अक्टूबर | शनिवार | अहमदाबाद | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती |
4 साप्ताहिक अवकाश
त्यौहारों की छुट्टियों के अलावा महीने में नियमित साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर को रविवार पड़ रहा है, जिसके चलते इन दिनों भी बैंक बंद रहेंगे।
किस राज्य में होंगे सबसे ज्यादा छुट्टियां
राज्यस्तरीय क्षेत्रीय छुट्टियों और साप्ताहिक अवकाशों को जोड़कर देखें तो त्रिपुरा में बैंकों की सर्वाधिक छुट्टियां रहेंगी। यहां 2, 17, 19, 20, 21 और 26 अक्टूबर को त्यौहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को मिलाकर कुल 12 दिनों तक बैंक शाखाओं में काम नहीं होगा। इसी तरह पश्चिम बंगाल में 11 और गंगटोक में 10 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।
ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं भले ही बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। महीनेभर नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) सेवाएं बिना किसी रुकावट के 24 घंटे चालू रहेंगी। हालांकि, चेक क्लियरिंग और ब्रांच विजिट से जुड़े काम पहले से प्लान कर लें।
यह भी पढ़ें- आखिर ऐसा क्या हुआ कि बैंक यूनियनों ने स्थगित कर दी 3 दिनों की हड़ताल
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/bank-closedd-2-1790663580.jpg









