क्या आपके भी सफेद कपड़े दिखने लगे हैं पुराने और पीले, ये आसान टिप्स अपनाने से लौट आएगी चमक

सफेद कपड़े हमारी अलमारी की शान होते हैं, लेकिन समय के साथ पसीने, धूल-मिट्टी और सही तरीके से सफाई न होने के कारण ये अपनी चमक खो देते हैं और पीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में लोग तरह तरह के डिर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं ताकि उसकी खोई हुई चमक लौट आए, लेकिन कोई रिजल्ट देखने को नहीं मिलता। अगर आपके भी पसंदीदा सफेद कपड़े अपनी चमक खो चुके हैं, तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। कुछ आसान और नेचुरल तरीके अपनाकर आप सफेद कपड़ों की खोई हुई चमक को वापस पा सकते हैं

1. नींबू और गर्म पानी का करें इस्तेमाल

नींबू एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है, जो कपड़ों के पीलेपन को हटाने में बेहद मददगार है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बाल्टी गर्म पानी में दो से तीन नींबू का रस निचोड़ लें। अब अपने पीले पड़े सफेद कपड़ों को इस पानी में कम से कम 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद कपड़ों को सामान्य डिटर्जेंट से धो लें। धूप में सुखाने से कपड़े और अधिक चमक उठेंगे।

2. बेकिंग सोडा और सिरका
बेकिंग सोडा कपड़ों से बदबू और जिद्दी दागों को दूर करता है, जबकि सिरका कपड़ों को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ सफेद भी करता है। इसके लिए चार लीटर गर्म पानी में आधा कप बेकिंग सोडा मिलाएं। इस घोल में कपड़ों को कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। धोने से पहले, दाग वाली जगह पर थोड़ा सा सफेद सिरका लगाएं। यह तरीका पुराने से पुराने पीलेपन को भी गायब कर देता है।

3. हाइड्रोजन पेरोक्साइड 
यह एक बेहतरीन सैनिटाइज़र और ब्लीचिंग एजेंट है, जो कपड़ों के रेशों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें चमकाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए बराबर मात्रा में हाइड्रोजन पेरोक्साइड, बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को कपड़ों के पीले हिस्सों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

4. धूप का सही इस्तेमाल
धूप में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो कपड़ों के पीलेपन को नेचुरली काटते हैं। इसके लिए कपड़ों को हमेशा तेज धूप में उल्टा करके सुखाएं। सीधी और तेज धूप कपड़ों की चमक को बरकरार रखने में मदद करती है, साथ ही बैक्टीरिया को भी खत्म करती है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!