सूप सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। खासकर यह शरीर में तुरंत एनर्जी और गर्मी देता है। न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच लीमा महाजन ने अपने यू ट्यूब पर गाजर और पत्तागोभी की स्वाद से भरपूर सूप की रेसिपी शेयर की है। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं इस हेल्दी सूप को बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे।
गाजर और पत्तागोभी सूप बनाने के लिए सामग्री
तेल 1 छोटा चम्मच, लहसुन 5-6 कलियां, प्याज 1 छोटा, गाजर 1 कप, पत्तागोभी 1.5 कप, नमक, पानी 3-4 कप, चुटकीभर काली मिर्च, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
गाजर और पत्तागोभी सूप बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: गाजर और पत्तागोभी सूप बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें। उसके बाद उसमें खुना हुआ लहसुन डालें और हल्का ब्राउन होने तक भूनें। जब वह ब्राउन हो जाए तब उसमें प्याज डालें और उसे भी भूनें। जब प्याज हल्का लाल होने लगे तब उसमें गाजर और पत्तागोभी डालकर भूनें। गैस की आंच स्लो रखें ताकि दोनों सामग्री नरम हो जाए. जब ये हल्की पक जाएं तब उसमें 1 कप पानी डालें।
-
दूसरा स्टेप: अब सब्जियों को ढक्कन से ढक दें और स्लो आंच पर अच्छी तरह से पकने दें. जब सब्जियां पक जाएं तब इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और गैस बंद कर दें
-
तीसरा स्टेप: सब सभी सामग्री को ठंडा होने दें। जब ये ठंडी हो जाए तब इसे मिक्सर जार में डालकर एकदम स्मूद प्यूरी बना लें। अब, सूप को उबाल लें। उसके बाद एक बाउल में सूप को निकालकर ऊपर ज़रा सा काली मिर्च का पाउडर छिड़कें और फिर गरमा-गरम परोसें और लुत्फ़ उठाएं।
गाजर और पत्तागोभी सूप के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन कहती हैं कि गाजर और पत्तागोभी सूप में सूजन कम करने वाले एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने के अलावा ब्लोटिंग को भी कम करता है। बॉडी में ग्लूटाथियोन का प्रोडक्शन बढ़ाता है जो स्किन को चमकदार बनाता है।
साथ ही बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करना करता है और हार्मोन को प्राकृतिक रूप से संतुलित करता है। कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह सूप वेट लॉस में भी फायदेमंद है।









