जॉन कैंपबेल ने रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ ठोका सबसे तेज शतक, तोड़ा 27 साल पुराना कीर्तिमान

जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोकने का काम किया। वेस्टइंडीज का पहला विकेट जल्दी गिर गया था, लेकिन कैंपबेल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज के तौर पर भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। कैंपबेल ने अब से करीब 27 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की। 

वेस्टइंडीज का पहला विकेट जल्दी गिरा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। टीम का पहला विकेट जल्दी गिर गया, जब सलामी बल्लेबाज केसी कार्टी केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रसिद्ध ने पवेलियन भेजा। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद भी कैंपबेल ने अपनी बल्लेबाजी धीमी नहीं की और तेजी से रन बनाते रहे। उन्होंने भारत के करीब करीब हर गेंदबाज की धुनाई की। 

भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बने

कैंपबेल अब वेस्टइंडीज की ओर से भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केवल 65 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले भारत के खिलाफ किसी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने सबसे तेज शतक 72 बॉल पर लगाया था। साल 1999 में रिकॉर्डों पॉवेल ने सिंगापुर में भारत के खिलाफ 72 बॉल पर शतक लगाया था। इसके बाद साल 2002 में मार्लन सैमुअल्स ने 73 बॉल पर शतक लगाया था। हालांकि इसके बाद भी पॉवेल का रिकॉर्ड बना रहा, लेकिन अब जाकर ये टूट गया है। 

शतक पूरा करने के बाद आउट हो गए कैंपबेल

ये तो अच्छा रहा कि जॉन कैंपबेल अपना शतक लगाने के बाद वे आउट हो गए। उन्होंने 68 बॉल पर 101 रन बनाए। उनके बल्ले से इस दौरान 9 चौके और पांच छक्के आए। कैंपबेल को कप्तान शे होप का अच्छा साथ मिला, उन्होंने भी अच्छी बल्लेबाजी की। कैंपबेल गुरनूर बराड़ का शिकार बने, उनका कैच नमन धीर ने पकड़ा। सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया जीत चुकी है और उसकी नजर सीरीज जीतने पर है, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 

विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, नंबर 1 शुभमन गिल की कुर्सी पर खतरा

औकिब नबी को मिला इंटरनेशनल डेब्यू का मौका, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/john-campbell-2-ap-1790763207.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!