भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा; ईरान को दी मात

एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में तीसरा गोल्ड मेडल महिला कबड्डी के इवेंट में आया है, जिसमें भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच को 37-34 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इतिहास रच दिया है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस मैच के पहले हाफ से ही भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को बनाकर रखा हुआ था, जिसमें वह मुकाबले में ईरान की टीम को दो बार ऑल आउट करने में भी कामयाब रहीं। वहीं एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम का ग्रुप स्टेज से लेकर गोल्ड मेडल मैच तक विजयी अभियान देखने को मिला।

भारतीय टीम ने पहले हाफ में बना ली थी 22-16 की बढ़त

भारतीय महिला कबड्डी टीम एशियन गेम्स 2026 का आगाज होने से पहले ही गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, जिसमें उनका प्रदर्शन भी शानदार देखने को मिला जो गोल्ड मेडल मुकाबले तक जारी रहा। ग्रुप स्टेज में जहां भारतीय महिला कबड्डी टीम का एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला तो वहीं सेमीफाइनल मैच को भी उन्होंने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया था। गोल्ड मेडल मैच में भारतीय टीम को ईरान से कड़ी टक्कर भी मिली जिसमें पहले हाफ में एक समय स्कोर 7-7 की बराबरी पर था, जिसके बाद भारतीय टीम अपने खेल को और अधिक आक्रामक करने के साथ पहला हाफ खत्म होने पर ईरान को एकबार ऑल आउट करने के साथ 22-16 के अंतर से बढ़त बना ली थी।

दूसरे हाफ में ईरान ने की वापसी लेकिन भारतीय टीम ने बनाए रखी बढ़त

गोल्ड मेडल मैच का दूसरा हाफ काफी रोमांचक रहा जिसमें ईरान की टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी करने के साथ भारतीय टीम को ऑल आउट भी कर दिया था, जिससे बढ़त काफी कम हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करने के साथ ईरान को ऑल आउट किया और मुकाबला खत्म होने के साथ अपनी बढ़त को बनाए रखा जिसमें मैच के अंत में स्कोर लाइन 37-34 रहा और टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें

भारतीय सेना के जवान सावन बरवाल ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, मैराथन में 44 साल के सूखे को किया खत्म

एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह ने किया कमाल, 10000 मीटर रेस में जीता सिल्वर मेडल



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-vs-iran-1-1790399537.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!