लॉर्ड्स में पाकिस्तान ने किया सरेंडर, 110 रन पर ऑलआउट, 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी न छू सके

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा। दूसरे दिन के खेल के दौरान पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऐसे में इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बड़ी बढ़त मिली। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  पहली पारी में 290 रन बनाए थे। पहली पारी में इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया था।

37.2 ओवर में ऑलआउट हुई पाकिस्तान की टीम

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड को आउट करने के बाद बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम सिर्फ 37.2 ओवर में 110 रन बनाकर सिमट गई। अजान अवैस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 46 रन की पारी खेली और सऊद शकील ने 16 रन का योगदान दिया। उन दोनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 10 का आंकड़ा नहीं छू पाया। चोट की वजह से इमाम-उल-हक बल्लेबाजी करने नहीं आ सके। बाकी बचे 8 पाकिस्तानी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। शान मसूद ने 1, अब्दुल्लाह शफीक ने 5, कप्तान बाबर आजम ने 8 और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने सिर्फ 7 रन बनाए। इसके बाद अली उस्मान और खुर्रम शहजाद 1-1 रन, मोहम्मद अब्बास 2 रन और मोहम्मद अली 3 रन बनाकर आउट हो गए।

इंग्लैंड 261 रन आगे

पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड 180 रनों की बड़ी लीड हासिल करने में कामयाब रही। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं और टीम अभी 261 रन आगे है। इससे पहले इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को पूरी तरह पस्त कर दिया। ऑली रोबिन्सन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 13 ओवर में 6 मेडन फेंके और सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं जोफ्रा आर्चर ने 3 और जोश टंग ने 2 विकेट हासिल किए। पाकिस्तान इस मैच में अब बैकफुट पर नजर आ रहा है। अब यहां से पाकिस्तान के लिए ये टेस्ट मैच जीत पाना लगभग नामुमकिन दिख रहा है।

यह भी पढ़ें

पैट कमिंस ने इमरान खान को लेकर व्यक्त की चिंता, कहा – उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए

जो रूट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया अपने नाम, टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने खिलाड़ी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/india-tv-2026-08-29t062401-1787964842.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!