विनोद कांबली ने वृद्धाश्रम से शेयर किया वीडियो, फैंस उनकी सेहत को लेकर हुए चिंतित

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली एक बार फिर खबरों में हैं। इंटरनेट पर उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर क्रिकेट  फैंस काफी हैरान और दुखी हैं। इस वीडियो में वे बुजुर्गों की देखभाल करने वाले एक एल्डरली केयर सेंटर में दिखाई दे रहे हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी को इस हाल में देखकर लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो में विनोद कांबली खुद उस आश्रम की सुविधाओं और वहां के अच्छे माहौल की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

विनोद कांबली ने खुद वृद्धाश्रम को लेकर क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विनोद कांबली खुद वृद्धाश्रम के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विनोद कांबली ने कहा कि मैं इस समय निदान में हूं। मैं कहना चाहूंगा कि यहां की सुविधाएं काफी अच्छी है। उन्होंने आगे वहां की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यहां साफ-सफाई और बाकी सब चीजें एकदम फर्स्ट क्लास हैं। मुझे यहां रहते हुए कभी ऐसा महसूस नहीं होता कि मैं अपने घर पर नहीं हूं। यहां के लोगों से मुझे बहुत ज्यादा प्यार और सम्मान मिल रहा है।

विनोद कांबली को रही है स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों

 

कांबली का यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर क्रिकेट फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है। कई लोग उनकी ऐसी हालत देखकर दुख जता रहे हैं, तो कई लोग उनकी अच्छी सेहत और लंबी जिंदगी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपको बता दें कि विनोद कांबली पिछले कुछ समय से बीमारी, पैसों की कमी और अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों की वजह से लगातार खबरों में रहे हैं। इससे पहले भी उनके ऐसे वीडियो वायरल हुए थे जिनमें वे बिना किसी के सहारे चल भी नहीं पा रहे थे, जिसे देखकर भारतीय क्रिकेट फैंस बेहद दुखी हुए थे।

भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले हैं विनोद कांबली

विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने लगभग 54 की शानदार औसत से 1,084 रन बनाए और 4 शतक जड़े। वे भारत की तरफ से सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। हाल ही में यशस्वी जायसवाल इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने 16 पारियों में यह मुकाम हासिल किया और दूसरे नंबर पर रहे। अगर वनडे मैचों की बात करें, तो कांबली ने 104 मुकाबले खेले और करीब 32 की औसत से 2477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

केवल 6 वनडे मैचों में ठोक दी 2 सेंचुरी, वेस्टइंडीज सीरीज में फिर भी बैठना होगा बाहर!

IND vs WI पहला वनडे टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, बदलना पड़ेगा चैनल

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-25t193624-1790345201.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!