वैभव सूर्यवंशी को 17 खिलाड़ियों में नहीं मिली जगह, स्क्वाड के साथ नए हेड कोच का भी हुआ ऐलान

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सीजन का आगाज हो चुका है, जिसमें फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने जा रही है, जिसमें बिहार की टीम इस बार एलीट ग्रुप का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने सीजन के अपने पहले 2 मुकाबलों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसमें 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है लेकिन उभरते हुए 16 साल के युवा स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव करने के साथ नए हेड कोच के रूप में आशुतोष अमन को जिम्मेदारी सौंपी तो वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी साकिबुल गनी को संभालेंगे।

न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त होने की वजह से वैभव को नहीं मिली जगह

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से वैभव सूर्यवंशी लगातार भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बने हुए हैं, जिसमें रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बिहार को जब शुरुआती अपने दो मुकाबले खेलने हैं उस समय टीम इंडिया को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। ऐसे में यह एक बड़ी वजह है जिसके चलते वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है। वहीं बिहार की पहले दो मैचों में गनी को कप्तानी मिलने के अलावा हिमांशु सिंह को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार को आने वाले रणजी ट्रॉफी सीजन में एलीट ग्रुप में अपना पहला मैच 11 अक्टूबर को राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलना है। रणजी ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 से 3 मार्च 2027 तक होगा।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार का स्क्वाड

साकिबुल गनी (कप्तान), आयुष लोहारुका, मंगल महारौर, नमन गौरव, पीयूष सिंह, बिपिन कुमार सौरभ (विकेटकीपर), श्रमण निग्रोध (विकेटकीपर), आकाश राज, पृथ्वी राज, हिमांशु सिंह (उपकप्तान), खालिद आलम, सूरज कुमार कश्यप, साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, शब्बीर खान, राघवेंद्र सिंह, अमोद यादव।

स्टैंडबाय – नवाज खान, मलय राज, दानिश आलम, तरुण कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह।

साकिब हुसैन को मिली स्क्वाड में जगह

आईपीएल 2026 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए पहले दो मुकाबलों में बिहार के स्क्वाड में जगह मिली है। साकिब ने 11 आईपीएल मैचों में 26.46 के औसत से 15 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं बिहार के लिए इस बार रणजी ट्रॉफी का सीजन आसान नहीं रहने वाला है जिसमें उनको एलीट ग्रुप में बड़ी टीमों से टक्कर का सामना करना पड़ेगा, जिसमें पहला मैच उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलने के बाद उनको अपना दूसरा मुकाबला बड़ौदा की टीम के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

नमन धीर ने डेब्यू में ही किया बड़ा धमाका, टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार हुआ ऐसा कारनामा

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/vaibhav-sooryavanshi-47-1791370808.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!