दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच रोजाना रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पटरियों और स्लीपरों की मरम्मत के काम के चलते 10 दिन का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया है। इसके कारण दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-मुरादाबाद और दिल्ली-मेरठ रूट पर चलने वाली कई लोकल व मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर चल रहा मरम्मत कार्य
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर लंबे समय से जंग लगी पुरानी पटरियों को बदला जा रहा है। इसके साथ ही जर्जर, टूटे-फूटे और छेद वाले स्लीपरों को हटाकर नए और मजबूत कंक्रीट स्लीपर बिछाए जाएंगे। इस मेंटेनेंस वर्क की वजह से 10 दिनों तक ट्रेनों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ेगा और कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले जा सकते हैं।
रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट
उत्तर रेलवे ने अलग-अलग तिथियों में कुल 18 लोकल और मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने की घोषणा की है:
- दिल्ली-गाजियाबाद रूट: नई दिल्ली-गाजियाबाद, गाजियाबाद-नई दिल्ली (कई फेरे), गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन और दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद।
- मेरठ और मुरादाबाद रूट: गाजियाबाद-मेरठ सिटी, मेरठ सिटी-गाजियाबाद, गाजियाबाद-मुरादाबाद और मुरादाबाद-गाजियाबाद।
- अन्य इंटर-सिटी रूट: पलवल-गाजियाबाद जंक्शन, गाजियाबाद-पलवल, हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद और साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन।
|
रूट
|
प्रभावित ट्रेनें
|
स्थिति
|
|
दिल्ली – गाजियाबाद
|
मेमू और ईएमयू लोकल
|
पूरी तरह रद्द
|
|
गाजियाबाद – मेरठ
|
पैसेंजर व लोकल
|
पूरी तरह रद्द
|
|
गाजियाबाद – मुरादाबाद
|
मेमू स्पेशल
|
पूरी तरह रद्द
|
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 35 दिनों तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विकास कामों को जल्द पूरा करने के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है। यह ब्लॉक 10 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 35 दिनों के लिए रहेगा। रेलवे के अनुसार, इस दौरान स्टेशन और आसपास के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर कई जरूरी काम किए जाएंगे। निर्माण कार्यों के कारण ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को इस अवधि में पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा।
रद्द होने वाली ट्रेनें
|
ट्रेन नंबर
|
ट्रेन का नाम
|
रद्द रहने की अवधि (प्रारंभिक स्टेशन से)
|
|
14331
|
दिल्ली जंक्शन – कालका एक्सप्रेस
|
09.09.2026 से 15.10.2026
|
|
14332
|
कालका – दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस
|
10.09.2026 से 16.10.2026
|
|
54532
|
कालका – अंबाला कैंट पैसेंजर
|
10.09.2026 से 15.10.2026
|
|
54531
|
अंबाला कैंट – कालका पैसेंजर
|
09.09.2026 से 15.10.2026
|
|
14541
|
चंडीगढ़ – अमृतसर एक्सप्रेस
|
09.09.2026 से 15.10.2026
|
|
14542
|
अमृतसर – चंडीगढ़ एक्सप्रेस
|
10.09.2026 से 16.10.2026
|
|
14630
|
सतलुज एक्सप्रेस
|
09.09.2026 से 15.10.2026
|
|
14629
|
सतलुज एक्सप्रेस
|
10.09.2026 से 16.10.2026
|
|
74646
|
जालंधर सिटी – अंबाला कैंट DMU
|
09.09.2026 से 15.10.2026
|
|
74645
|
अंबाला कैंट – जालंधर सिटी DMU
|
10.09.2026 से 16.10.2026
|
|
74991
|
अंबाला कैंट – दौलतपुर चौक DMU
|
09.09.2026 से 15.10.2026
|
|
74992
|
दौलतपुर चौक – अंबाला कैंट DMU
|
10.09.2026 से 16.10.2026
|
यह भी पढ़ें- आनंद विहार से गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी के रास्ते लौकहा बाजार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/trains-1789026020.jpg










