घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज की एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मेटल्स और माइनिंग सेक्टर की कंपनी वेदांत ने डिविडेंड यील्ड के मामले में सभी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट में उन 15 लार्ज-कैप कंपनियों की लिस्ट…
घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज की एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मेटल्स और माइनिंग सेक्टर की कंपनी वेदांत ने डिविडेंड यील्ड के मामले में सभी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट में उन 15 लार्ज-कैप कंपनियों की लिस्ट दी गई है जिन्होंने पिछले 12 महीनों में सबसे ज़्यादा डिविडेंड यील्ड दी है।
डिविडेंड यील्ड क्या है?
डिविडेंड यील्ड एक ऐसा अनुपात है जो यह दिखाता है कि किसी शेयर की मौजूदा कीमत के मुकाबले कंपनी ने कितना डिविडेंड दिया है। यह खासकर उन निवेशकों के लिए मददगार होता है जो शेयर की कीमत बढ़ने के अलावा डिविडेंड के रूप में भी कमाई करना चाहते हैं।
अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांत ने सबसे ज्यादा 12% का डिविडेंड यील्ड दिया है। कंपनी ने प्रति शेयर ₹8.5 का डिविडेंड दिया और साल भर में कुल ₹43.5 का डिविडेंड निवेशकों को मिला है।
वेदांत के बाद हिंदुस्तान जिंक और कोल इंडिया का नाम आता है। इन दोनों कंपनियों ने 7% डिविडेंड यील्ड दी है। हिंदुस्तान जिंक ने ₹29 और कोल इंडिया ने ₹26.35 का सालाना डिविडेंड दिया।
टॉप 15 कंपनियों में कौन-कौन?
रिपोर्ट में जिन 15 बड़ी कंपनियों को शामिल किया गया है, उनमें शामिल हैं:
ओएनजीसी (ONGC), बीपीसीएल (BPCL), इंडियन ऑयल (IOC), आरईसी (REC), एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, हीरो मोटोकॉर्प, गेल (इंडिया), टीसीएस (TCS), पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, इंफोसिस और आईटीसी।
एफएमसीजी कंपनियां लिस्ट में सबसे नीचे
हालांकि, एफएमसीजी (तेजी से बिकने वाले कंज्यूमर प्रोडक्ट्स) सेक्टर की कंपनियां इस लिस्ट में नीचे रहीं। इनका डिविडेंड यील्ड सिर्फ 3% रहा। इन्होंने प्रति शेयर ₹6.5 का डिविडेंड दिया और साल भर में कुल ₹14 का लाभ निवेशकों को हुआ।
| कंपनी का नाम | इंडस्ट्री | मौजूदा कीमत (in Rs) | Mcap (INR Cr) | मौजूदा DPS (Rs) | बीते 12 महीनों में डिविडेंड (Rs) | डिविडेंड यील्ड (बीते 12 महीनों में) |
| Vedanta | Metals & Mining | 374 | 1,46,268 | 8.5 | 43.5 | 12% |
| Hindustan Zinc | Metals & Mining | 407 | 1,71,865 | 19 | 29 | 7% |
| Coal India | Metals & Mining | 378 | 2,32,643 | 5.6 | 26.35 | 7% |
| Oil And Natural Gas Corporation | Oil & Gas | 220 | 2,76,565 | 5 | 13.5 | 6% |
| Bharat Petroleum Corpn. | Oil & Gas | 274 | 1,18,745 | 5 | 15.5 | 6% |
| Indian Oil Corporation | Oil & Gas | 128 | 1,80,879 | 7 | 7 | 5% |
| REC | Financials | 384 | 1,01,208 | 3.6 | 20.4 | 5% |
| HCL Technologies | IT | 1374 | 3,72,885 | 6 | 60 | 4% |
| Power Finance Corporation | Financials | 395 | 1,30,371 | 3.5 | 16.25 | 4% |
| Hero MotoCorp | Auto & Anc | 3527 | 70,542 | 100 | 140 | 4% |
| Gail (India) | Oil & Gas | 169 | 1,11,139 | 6.5 | 6.5 | 4% |
| Tata Consultancy Services | IT | 3274 | 11,84,580 | 66 | 124 | 4% |
| Power Grid Corporation of India | Utilities | 289 | 2,69,159 | 3.25 | 10.5 | 4% |
| Infosys | IT | 1397 | 5,80,107 | 21 | 49 | 4% |
| ITC | Staples | 406 | 5,08,136 | 6.5 | 14 | 3% |
https://hindibusinessstandard.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2025/02/Dividend.png










