17 साल की बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 20 गेंदों में जड़ दिया रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक, WI ने सीरीज पर किया कब्जा

हरारे में जिम्बाब्वे की टीम ने 106 रन का छोटा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन उसे बचाना उसके लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। वजह थी वेस्टइंडीज की 17 साल की बल्लेबाज एबोनी ब्रैथवेट, जिन्होंने मैदान पर उतरते ही ऐसा तूफान मचाया कि मेजबान गेंदबाजों के पास इसका कोई जवाब नहीं था। एबोनी ने महज 23 गेंदों में 57 रन ठोककर न सिर्फ वेस्टइंडीज को आठ विकेट से जीत दिलाई, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की T20I सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। एबोनी की विस्फोटक पारी ने 106 रन के लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और तीन चौके लगाए और जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण की पूरी तरह बखिया उधेड़ दी।

एबोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड

एबोनी ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज की महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड डियांड्रा डॉटिन के नाम था, जिन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 गेंदों में ही पचासा जड़ा था।

17 साल की एबोनी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर लगातार बड़े शॉट लगाए। उनकी 23 गेंदों की 57 रन की पारी ने मैच का रुख पूरी तरह वेस्टइंडीज के पक्ष में कर दिया। इसके बाद रियालियाना ग्रिमंड ने 16 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज ने सिर्फ 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

106 रन तक ही पहुंच सका जिम्बाब्वे

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। मेजबान टीम ने अच्छी शुरुआत की और केलीज न्डोवलु तथा बेलोव्ड बीजा ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़ दिए। इसके बाद चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने पारी को संभालने की कोशिश की और 28 गेंदों में 25 रन बनाए। हालांकि, रन गति बढ़ाने की कोशिश में जिम्बाब्वे की पारी अचानक लड़खड़ा गई। 13वें ओवर के आसपास टीम ने लगातार विकेट गंवाने शुरू कर दिए। मुगेरी-तिरिपानो रन आउट हुईं, जिसके बाद जाहजारा क्लैक्सटन की अगुवाई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे पर शिकंजा कस दिया। एक समय 13वें ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 78 रन पर सिर्फ एक विकेट था, लेकिन इसके बाद टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 106 रन तक ही पहुंच सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। एबोनी की तूफानी पारी के दम पर टीम ने 8 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। दोनों टीमों के बीच अब तीसरा और आखिरी T20I मैच बुधवार यानी 7 अक्टूबर को हरारे में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा पहले T20I मैच में मौका? मोर्ने मोर्कल के बयान से बढ़ा सस्पेंस

श्रेयस अय्यर 2 वनडे में करेंगे कप्तानी, आकाश दीप का कमबैक तय, NZ दौरे के लिए टीम का ऐलान जल्द

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/wi-2-1791249503.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!