32 साल के जस्टिन ग्रीव्स ने ठोका पहला ODI शतक, जॉन कैंपबेल के साथ मिलकर किया बड़ा कारनामा

तिरुवनंतपुरम में भारत के खिलाफ पहले ODI में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने अपने करियर की सबसे खास पारी खेल डाली। 32 साल के ग्रीव्स ने 104 गेंदों में अपना पहला ODI शतक पूरा किया और इसके साथ ही वेस्टइंडीज के लिए एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। ग्रीव्स ODI क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ मुश्किल चुनौती के बीच संभलकर बल्लेबाजी की और 104 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनका यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि ODI क्रिकेट में लंबे समय तक खेलने के बाद उन्हें पहली बार तीन अंकों का आंकड़ा छूने का मौका मिला। ग्रीव्स ने अपनी पारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और वेस्टइंडीज की पारी को मजबूती दी।

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा उम्र में पहला ODI शतक

  • क्लेटन लैम्बर्ट – 36 साल 57 दिन (119 रन बनाम इंग्लैंड, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1998)
  • शमर ब्रूक्स – 33 साल 246 दिन (101* रन बनाम नीदरलैंड्स, एम्स्टेलवीन, 2022)
  • जस्टिन ग्रीव्स – 32 साल 213 दिन (100* रन बनाम भारत, तिरुवनंतपुरम, 2026)
  • ट्रैविस डाउलिन – 32 साल 154 दिन (100* रन बनाम बांग्लादेश, रोसेउ, 2009)

पहले ODI में वेस्टइंडीज ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी शुरू की। जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए करीब 20 ओवर तक विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच 135 रनों की साझेदारी हुई, जो भारत की धरती पर भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

भारतीय सरजमीं पर IND vs WI में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

  • 164 – गॉर्डन ग्रीनिज और फिल सिमंस, त्रिवेंद्रम (नेहरू) 1988
  • 149 – गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स, इंदौर (नेहरू) 1983
  • 135 – जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स , त्रिवेंद्रम (ग्रीनफील्ड) 2026

गौरतलब है कि जॉन कैंपबेल ने भी 50 से ज्यादा रन की पारी खेली, लेकिन 20वें ओवर में कुलदीप यादव ने उनकी पारी का अंत कर दिया। ODI क्रिकेट में यह कैंपबेल का दूसरा 50 प्लस स्कोर रहा। वहीं, ग्रीव्स ने अपना शतक पूरा कर इस साझेदारी को यादगार बना दिया।

IND vs WI: केएल राहुल 10000 रन की दहलीज पर, पहले वनडे में छू सकते हैं बड़ा मुकाम

यशस्वी जायसवाल को लेकर कोच ने दिया बेबाक बयान, कहा- उनके साथ नहीं हुई कोई नाइंसाफी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/justin-greaves-1790509485.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!