मनोरंजन जगत का सबसे लोकप्रिय रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक और सीजन के साथ दर्शकों के बीच वापसी को तैयार है। बिग बॉस अपने 20वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है और इस बार भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शो होस्ट करने वाले हैं। नया सीजन इस रविवार, 6 सितंबर, 2026 से शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कई जाने-माने सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर में होस्ट सलमान खान दर्शकों को इस सीजन के कंटेस्टेंट्स से मिलवाएंगे। ऐसे में दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि वह ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर कब और कहां देख सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि शो आप कब और कहां देख सकेंगे।
बिग बॉस 20 का प्रीमियर कब होगा?
‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर रविवार, 6 सितंबर 2026 को होगा। ग्रैंड प्रीमियर में उन सेलेब्स से मिलवाया जायेगा, जो बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस हाउस में एंट्री करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा और ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इस बार ‘बिग बॉस 20’ यूके, कनाडा और सिंगापुर के दर्शकों के लिए भी उपलब्ध होगा। ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10.30 बजे स्ट्रीम होगा।
सलमान खान होंगे होस्ट
अन्य सीजन्स की ही तरह बिग बॉस का 20वां सीजन भी सलमान खान होस्ट करेंगे। सलमान खान सालों से हिंदी बिग बॉस को होस्ट करते आए हैं और इस रियेलिटी शो की पहचान रहे हैं, और दर्शक उम्मीद कर सकते हैं कि वह पॉपुलर ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हुए उन्हें उनके गेम्स को लेकर रियेलिटी चेक देते नजर आएंगे।
बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर से पहले कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें माही विज, कनिका मान, ईशा रिखी, काजी तौकीर, अर्शिफा खान और गुल्लू उर्फ़ कुशल तंवर जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। हालाँकि, कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सामने आएगी। बिग बॉस 20 के संभावित नामों की बात करें तो इनमें अमन गांधी, ईशा रिखी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, काज़ी तौकीर, कनिका मान, अर्शिफा खान, यंग डीएसए उर्फ येडा यंग, उदिति सिंह, शोविक चक्रवर्ती, माही विज, गीता बसरा, रोहेद खान, रिया अहीर, लव गिल, रीति तिवारी, नीतीश राजपूत और आसिफ खान जैसे नाम चर्चा में हैं।
बिग बॉस 20 का फर्स्ट लुक और थीम
बिग बॉस 20 के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने पिछले दिनों ही नए घर का पहला लुक जारी कर किया था। नए सेटअप में फ्रेश डिजाइन और कई सरप्राइज़ हैं, जिससे घर का लुक पिछले सीजन से काफी अलग लग रहा है। बिग बॉस का 20वां सीजन ‘वरदान’ नाम के एक नए ट्विस्ट के साथ आ रहा है, जिसका मतलब है एक एक्स्ट्रा लाइफलाइन। इस थीम के तहत, घर से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स को तुरंत बाहर होने की जगह गेम में बने रहने का एक और मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः बादशाह से शादी और सेपरेशन पर ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस 20 में एंट्री की चर्चाओं के बीच दिया रिएक्शन







