रात के खाने के बाद 10 मिनट की वॉक एक छोटी सी आदत लग सकती है, लेकिन यह आपकी आपकी डेली लाइफ में फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करने का एक असरदार तरीका साबित हो सकता है। खाने के बाद दस मिनट की वॉक को अगर आप अपनी अपनी जीवनशैली का नियमित हिस्सा बनाया जाए तो आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। हेल्थ कोच नितेश अग्रवाल ने 23 अगस्त की अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि कैसे रात के खाने के बाद थोड़ी देर टहलना आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है।
खाना खाने के बाद वॉक करने के फायदे
-
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है: खाने के बाद टहलने से मांसपेशियां एनर्जी के लिए ग्लूकोज़ का इस्तेमाल करती हैं, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल में होने वाली बढ़ोतरी को कम करने में मदद मिल सकती है।
-
पाचन में मदद करता है: नितेश के अनुसार, रात के खाने के बाद हल्की सैर करने से आपको खाने के बाद भारीपन और सुस्ती कम महसूस हो सकती है। आंतों की गतिशीलता बढ़ती है जिससे खाना जल्दी पचता है।
-
मेटाबोलिक हेल्थ में मदद: खाने के बाद थोड़ी देर टहलना एक बेहतर और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा हो सकता है। नितेश कहते हैं, “खाने के बाद थोड़ी देर टहलने की आदत डालने से स्वस्थ खान-पान, एक्सरसाइज़ और जीवनशैली की अन्य अच्छी आदतों को और बेहतर बनाया जा सकता है।
-
नियमितता मायने रखती है: 10 मिनट की सैर का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि इसे रोजाना की ज़िंदगी में शामिल करना आसान है। लंबे वर्कआउट के मुकाबले, थोड़ी देर टहलना ज़्यादा आसान और लंबे समय तक जारी रखने लायक लग सकता है। वे कहते हैं, “हर दिन लंबे वर्कआउट के लिए खुद को मजबूर करने की तुलना में 10 मिनट की सैर करना ज़्यादा आसान लगता है। परफ़ेक्शन से ज़्यादा नियमितता मायने रखती है।
नितेश कहते हैं एक्टिव रहने का मतलब हमेशा जिम में एक घंटा बिताना नहीं होता। दिन भर में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए एक्टिविटी करने से भी एक्टिव जीवनशैली बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)









