घर पर बनाएं चीज़ मसाला अप्पे, स्वाद ऐसा कि बच्चे से लेकर बड़े तक बार-बार मांगेंगे, नोट करें आसान विधि

नाश्ते या शाम की चाय के साथ अगर आप कुछ स्वादिष्ट और झटपट बनाना चाहते हैं, तो चीज़ मसाला अप्पे एक बेहतरीन विकल्प है। सॉफ्ट अप्पे में मसालेदार सब्जियों और चीज़ का स्वाद इसे और भी खास बना देता है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं चीज़ मसाला अप्पे रेसिपी बनाने की आसान विधि।

चीज़ मसाला अप्पे के लिए सामग्री

सूजी एक कप, दही ¾ कप, नमक 1 छोटा चम्मच, पानी 1 कप, काली मिर्च 15 दाने, तेल 2 बड़े चम्मच, सूखी लाल मिर्च 2, हींग आधा छोटा चम्मच, राई 1 छोटा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, चना दाल 2 छोटे चम्मच, उड़द दाल 1 छोटा चम्मच, अदरक कटा हुआ 2 छोटे चम्मच, हरी मिर्च  2, करि पत्ता, गाजर, कद्दूकस की हुई आधा कप, प्याज कटा हुआ आधा कप, हरा धनिया मुट्ठी भर, बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच, तेल स्प्रे करने के लिए , चीज़ क्यूब्स

चीज़ मसाला अप्पे बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: चीज़ मसाला अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही, नमक और पानी मिलाकर एक स्मूद बैटर बना लें। इसे 10-15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी नरम हो जाए।

  • दूसरा स्टेप: तय समय के बाद,  एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का भून लें। इसके बाद हींग, राई, जीरा, चना दाल और उड़द दाल डालें। उन्हें चटकने दें और हल्का सुनहरा होने दें। उसके बाद, कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और करि पत्ता डालें। अच्छी खुशबू आने तक भूनें।

  • तीसरा स्टेप: अब, कद्दूकस की हुई गाजर और कटा हुआ प्याज डालें और 2-3 मिनट तक हल्का नरम होने तक पकाएं। जब ये हलके सुनहरे हो जाए तब आंच बंद कर दें और कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं। इस तड़के को तैयार बैटर में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

  • चौथा स्टेप: अब, पकाने से ठीक पहले, बेकिंग पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अप्पे पैन गरम करें और हर खाने में हल्का तेल स्प्रे करें। थोड़ा बैटर डालें, बीच में चीज़ का एक छोटा टुकड़ा रखें और ऊपर से थोड़ा और बैटर डालकर ढक दें।

  • पांचवां स्टेप: अब अप्पे को मीडियम आंच पर पकाएं, बीच-बीच में पलटते रहें, जब तक कि अप्पे चारों तरफ से सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं। अब अप्पे को हरी चटनी या केचप के साथ गरमा-गरम परोसें।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!