टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं, IND vs AFG सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को झटका लग सकता है। इंग्लैंड दौरे के बाद से हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हर्षित राणा के 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज तक पूरी तरह फिट होने की संभावना कम है। उन्हें फिटनेस के आधार पर टीम में जगह दी गई थी।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज से पहले भारतीय टीम की चिंता बढ़ सकती है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा का सीरीज के लिए समय पर फिट होना मुश्किल नजर आ रहा है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज 13 सितंबर से शुरू होनी है और तीनों मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे। हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर है। वह आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए खेले थे। इसके बाद से वह हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं।

BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया कि हर्षित राणा अभी अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और उन्हें वापसी के लिए कुछ और समय की जरूरत होगी। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों मुकाबलों में उनका खेलना संदिग्ध है। राणा के अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान थे। हालांकि, उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है और वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बुमराह और नितीश की वापसी पर भी नजर

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया है। बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के बाद से मैदान से बाहर हैं। वहीं, नितीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं। BCCI सूत्र के मुताबिक, बुमराह और नितीश दोनों की वापसी सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

एशियन गेम्स से पहले अहम होगी सीरीज

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के बाद भारतीय टीम 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मुकाबला खेलेगी। इसके बाद टीम 28 सितंबर से अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी। ऐसे में चोट से वापसी कर रहे खिलाड़ियों के लिए अगले कुछ सप्ताह काफी अहम होंगे। टीम मैनेजमेंट किसी भी खिलाड़ी को जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के बजाय उसकी पूरी फिटनेस सुनिश्चित करना चाहेगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान),​ शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा। 

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, देवदत्त पडिक्कल और रुतुराज गायकवाड बने कप्तान, ये रहा पूरा स्क्वाड

आईसीसी रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 65 और 61 स्थानों की छलांग लगाई, ईशान किशन टॉप पर बरकरार

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/harshit-rana-1788971239.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!