इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम की हुई घनघोर बेइज्जती, समझा गया शरणार्थियों का ग्रुप; होटल के बाहर जमा हुए प्रदर्शनकारी

पाकिस्तान की सीनियर क्रिकेट टीम इंग्लैंड में जहां मैदान पर अपने शर्मनाक प्रदर्शन के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई है तो वहीं उनकी अंडर-19 क्रिकेट टीम को भी इंग्लैंड में घनघोर बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की अंडर-19 टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वह इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ एक यूथ टेस्ट और चार यूथ वनडे मैचों की सीरीज खेलने पहुंची है। इसमें 2 से 5 सितंबर तक यूथ टेस्ट मुकाबला खेला गया तो वहीं 9 सितंबर को उन्होंने यूथ वनडे सीरीज का पहला मैच खेला। इसी दौरान पाकिस्तानी अंडर-19 टीम जो पोर्ट्समाउथ में ठहरी हुई है, जब वहां पर उनको लोगों ने शरणार्थियों का ग्रुप समझ लिया और उनके होटल के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि बाद में उन लोगों को जब पूरी जानकारी मिली तो फिर जमा हुई भीड़ वहां से चली गई।

खबर मिली थी कि होटल में ऐसे लोग आए हैं जो ब्रिटिश नहीं हैं

इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ में ठहरी पाकिस्तानी अंडर-19 टीम उस समय वहां पर चर्चा में आ गई जब लोगों ने उन्हें शरणार्थियों का ग्रुप समझ लिया। इसी दौरान पोर्ट्समाउथ के मैरियट होटल के बाहर प्रदर्शनकारियों का एक ग्रुप जमा हो गया था जिसको यह खबर मिली कि वहां शरणार्थी ठहरे हुए हैं जो ब्रिटिश नहीं लग रहे हैं। द गार्डियन के अनुसार रिफॉर्म पार्टी के काउंसलर जॉर्ज मैडगविक ने इसके बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम के स्टाफ और वहां जमा भीड़ के बीच बातचीत कराने के लिए होटल को फोन किया जिसके बाद भीड़ वहां से चली गई। मैडगविक ने बताया मैंने टीम के कोच से बात की और फिर मैंने बाहर प्रदर्शनकारियों को पूरी जानकारी दी जिसके बाद वह वहां से चले गए।

घटना के बाद ECB ने पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट से किया संपर्क

पोर्ट्समाउथ में हुई इस घटना के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB ने पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट से संपर्क करने के साथ उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। बता दें कि इस दौरे पर पाकिस्तानी अंडर-19 टीम को जहां यूथ टेस्ट मैच में 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं यूथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को वह 177 रनों से जीतने में कामयाब रहे तो वहीं अब उनको इस सीरीज का अगला मुकाबला 12 सितंबर को खेलना है।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं, IND vs AFG सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा

पाकिस्तान टीम की फिर से मिट्टी पलीद, बाबर आजम के बोल्ड पर आएगी हंसी, देखें VIDEO

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/pakistan-cricket-team-fans-1789009397.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!