भिंडी नहीं होगी खराब या चिपचिपी, बस फ्रिज में रखने से पहले करें यह काम

कई सब्जियां फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाती है। इनमें धनिया मिर्ची सबसे जल्दी खराब हो जाती है। वहीं भिंडी भी एक ऐसी सब्जी है जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। लेकिन इसे हफ्ते भर तक स्टोर कर पाना काफी मुश्किल होता है। अक्सर फ्रिज में रखने के बाद नमी या पानी की वजह से चिपचिपी होने लगती है और बहुत जल्दी सड़ जाती है। इसे हफ्ते भर तक ताजा, कुरकुरी और बिना चिपचिपाहट के स्टोर करने के लिए सही तरीका अपनाना जरूरी है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भिंडी को लंबे समय तक कैसे स्टोर कर सकते हैं। 

भिंडी स्टोर करने का सही तरीका

धोने और सुखाने का तरीका: भिंडी को फ्रिज में रखने से पहले कभी न धोएं। पानी लगने से इसके अंदर नमी चली जाती है जिससे चिपचिपाहट पैदा होती है। अगर भिंडी गंदी है और धोना जरूरी है, तो धोने के बाद इसे कॉटन के सूखे कपड़े पर फैलाकर पूरी तरह सूखने दें। जब तक पानी का एक भी कतरा बाकी रहे, इसे फ्रिज में न रखें।

सिरके का करें इस्तेमाल: अगर आप भिंडी को धोने के बाद स्टोर करना चाहते हैं, तो पानी में एक चम्मच सफेद सिरका डालकर 5 मिनट के लिए भिंडी भिगो दें। इसके बाद साफ पानी से धोकर अच्छे से सुखा लें। सिरका भिंडी के चिपचिपेपन को कम करता है।

काटने की गलती न करें: भिंडी को हमेशा डंठल के साथ ही स्टोर करें। ऊपर या नीचे का हिस्सा पहले से काट देने से हवा और नमी सीधे अंदर जाती है, जिससे वह काली पड़ने लगती है।

न्यूजपेपर या कॉटन का कपड़ा: सूखी भिंडी को किसी पुराने अखबार या सूती कपड़े में लपेटकर रखें। यह ज्यादा नमी को सोख लेता है और भिंडी को सड़ने से बचाता है।

पेपर टॉवल और एयरटाइट डिब्बा: एक एयरटाइट कंटेनर या जिपलॉक बैग लें। उसके नीचे और ऊपर पेपर टॉवल बिछाएं और बीच में भिंडी रखें। यह तरीका नमी को पूरी तरह रोक देता है।

फ्रिज में ऐसे करें स्टोर: भिंडी को फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में रखने के बजाय ‘वेजिटेबल बास्केट’ में रखें, ताकि इसे बहुत अधिक ठंडक न मिले। बहुत ज्यादा ठंडक की वजह से भिंडी में नमी चली जाती है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!