ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, सिकंदर रजा संभालेंगे जिम्बाब्वे की कमान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम चुनी है। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच 15 सितंबर से ODI सीरीज का आगाज होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 सितंबर जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। ODI सीरीज के तीनों मुकाबले  हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। इन तीनों ही मुकाबलों में सिकंदर रजा मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी ऑस्ट्रेलिया एक दशक से भी ज्यादा समय बाद जिम्बाब्वे में ODI सीरीज खेलने जा रहा है।

सिकंदर रजा को नियमित कप्तान रिचर्ड नगारवा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान सौंपी गई है। नगारवा पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाज तनाका चिवांगा भी एड़ी की चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना सके। विकेटकीपर-बल्लेबाज क्लाइव मदांडे भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे की पिछली ODI सीरीज में हिस्सा लिया था।

ब्रेंडन टेलर और ग्रेम क्रेमर की वापसी

जिम्बाब्वे ने टीम में दो अनुभवी खिलाड़ियों ब्रेंडन टेलर और ग्रेम क्रेमर को भी वापस बुलाया है। सिकंदर रजा और क्रेग एर्विन के साथ इन दोनों की मौजूदगी से टीम के अनुभव में इजाफा होगा। टॉप आर्डर में ब्रायन बेनेट, बेन करन और इनोसेंट काइया जैसे विकल्प होंगे। तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई ब्लेसिंग मुजरबानी करेंगे, जबकि ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और अर्नेस्ट मसुकु उनका साथ देंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में ग्रेम क्रेमर और वेलिंगटन मसाकाद्जा की जिम्मेदारी होगी। रयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे टीम को अतिरिक्त ऑलराउंड विकल्प प्रदान करेंगे।

2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर नजर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज जिम्बाब्वे के लिए खुद को मजबूत विपक्षी टीम के खिलाफ परखने का महत्वपूर्ण मौका होगी। टीम 2027 में होने वाले ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। जिम्बाब्वे साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), बेन करन, ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस, ब्रेंडन टेलर, ब्रायन बेनेट, क्रेग एर्विन, अर्नेस्ट मसुकु, ग्रेम क्रेमर, इनोसेंट काइया, न्यूमैन न्यामहुरी, रयान बर्ल, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और वेस्ली मधेवेरे।

यह भी पढ़ें:

श्री चरणी ने रचा इतिहास, पहली बार किसी भारतीय गेंदबाज ने T20I क्रिकेट में झटके 35 से ज्यादा विकेट

मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं लेने पर कोच मजूमदार का बड़ा बयान, बोले- BCCI का स्टैंड

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/aus-vs-zim-1789351542.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!