अनंत अंबानी ने एंटीलिया में किया बप्पा का स्वागत, कृष्णा को गोद में लिए झूमीं राधिका मर्चेंट, ग्रैंड अंदाज में हुई गणेशोत्सव की शुरुआत

गणेशोत्सव 2026 की शुरुआत के साथ ही देशभर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का स्वागत बेहद भव्य अंदाज में किया। मुंबई स्थित एंटीलिया में गणेश उत्सव की शुरुआत पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ हुई, जिसकी कई खूबसूरत झलकियां अब सामने आई हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज में अंबानी परिवार के सदस्य बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। खास तौर पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने सेलिब्रेशन में खूब रंग जमाया। राधिका, ईशा अंबानी के बेटे कृष्णा को गोद में लिए नजर आईं, वहीं अनंत भी पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा के स्वागत में शामिल हुए। एंटीलिया में हुए इस ग्रैंड गणेशोत्सव की झलकियां सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

राधिका दिखीं उत्साहित

सामने आए वीडियो में कई वीडियो में से एक में आप देख सकते हैं कि राधिका मर्चेंट अपने भांजे यानी ननद के बेटे कृष्णा को गोद में लिए आगे-आगे दिखाई देती हैं, उनके ठीक पीछे अनंत अंबानी भी आते हैं। बप्पा को देखते ही राधिका खुशी से झूमने लगती हैं। वो बच्चे को गोद में लिए हुए ही जोर-जोर से तालियां बजाती हैं। उन्हें उत्साहित देख कृष्णा उन्हें जोर से हग कर लेते हैं और फिर वो उन्हें गले लगाए हुए बप्पा का घर में स्वागत करती हैं। इन झलक को देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि राधिका की बप्पा में गहरी आस्था है। वहीं कई लोगों का कहना है कि वो बच्चे का कितने प्यार से ख्याल रख रही हैं।

राधिका और अनंत ने पहने मैचिंग कपड़े

सामने आई झलकियों में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने मैचिंग कपड़े पहने हैं। दोनों ऑरेंज रंग में सजे दिखे, जहां राधिका ने  सूट कैरी किया वहीं अनंत अंबानी ने ऑरेंज कुर्ता-पजामा और जैकेट कैरी की। सामने आए एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि बप्पा को फूलों से सजी ट्रक में लाया गया। वहीं पीछे राधिका और अनंत अंबानी कार मैं बैठे दिखे। गाजे-बाजे के साथ बच्चा का स्वागत हुआ। पूरा एंटीलिया फूलों से सजा नजर आया। इस दौरान हाई सिक्योरिटी भी देखने को मिली। इस झलक को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, ‘बप्पा का कॉनवॉय कमाल का है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘बप्पा की ग्रैंड एंट्री’, वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘अंबानी फैमिली हर जश्न कितने भव्य तरीके से मनाती है।’

शादी के बाद से राधिका कर रहीं बप्पा का स्वागत

एक अलग वीडियो में राधिका आदिया को गोद में लिए भी नजर आईं। पूरा परिवार बेहद खुश नजर आया। अंबानी परिवार में हर साल पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया जाता है। अनंत और राधिका की शादी के बाद से ही छोटी बहू रधिका परिवार में बप्पा का स्वागत करती हैं। बता दें, इस बार भी बप्पा को एंटीलिया चा राजा नाम दिया गया है। बॉलीवुड सितारे भी इस गणपति पंडाल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2′ से वीरेंद्र सहवाग की नई पारी, 15 सेलिब्रिटीज के बीच होगी पावर और पैसों की जंग

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!