नाश्ते में झटपट बना लें सूजी और आलू का यह लाजवाब स्नैक्स, मांग मांग कर खाएंगे बूढ़े बच्चे सभी, नोट करें विधि

अगर आप सुबह नाश्ते में कोई ऐसी चीज बनाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ झटपट बनकर तैयार भी हो जाए तो आप सूजी और आलू की यह रेसिपी बना सकते हैं। इसका शेप सैंडविच जैसा होता है सिलिये आप इसे सूजी और आलू का सैंडविच बोल सकते हैं। ख़ास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। तो चलिए झटपट रेसिपी नोट कर लीजिए

सूजी और आलू का सैंडविच रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • आटे के लिए सामग्री: 3 कप पानी, 1 चम्मच तेल, नमक स्वाद अनुसार, , 2 कप सूजी, तेल

  • स्टफिंग के लिए सामग्री: 1 चम्मच तेल, एक चुटकी हींग, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सरसों का तेल, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 8-10 लहसुन की कलियाँ, 5 हरी मिर्च, 1 इंच कटा हुआ अदरक, करी पत्ता, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 5 उबले आलू, 1 चम्मच नमक, ताज़ा कटा हुआ हरा धनिया, तेल

कैसे बनाएं सूजी और आलू का सैंडविच?

  • सूजी और आलू का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले सूजी का आटा तैयार कर लें। गैस ऑन करें और उसपर कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें 3 कप पानी डालें। जब पानी गर्म हो जाए तब उसमें 1 चम्मच तेल, नमक और 2 कप सूजी डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। जब सूजी मिल जाए तब गैस बंद कर दें। जब सूजी हल्का ठंडा हो जाये तब उसे अच्छी तरह से गूंथ लें और ढककर साइड में रख दें।

  • अब एक बड़ी करछी लें और उसमें तेल डालें। अब आप तेल में हींग, 1 चम्मच जीरा, करी पत्ता, 8-10 लहसुन की कलियाँ, 5 हरी मिर्च डालकर तड़का दें। जब लहसुन हल्का ब्राउन हो जाए तब आप उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, डालकर हल्का भूनें। जब ये मसाले भून जाए तब गैस बंद कर दें और उबले हुए आलू में इन्हें डालें। अब मसालों में थोड़ा नमक डालकर आलू को अच्छी तरह से मैश करें। आपका भरावन बनकर तैयार है।

  • अब सूजी के आटे से लोइयां बना लें और उन्हें बेलें। बेले हुए पूरी पर आलू की स्टफिंग डालें और अच्छी तरह से फैलाएं। अब दूसरी पूरी बेलकर उसे स्टफिंग के ऊपर रखें। और अच्छी तरह से सील कर दें। अब बीचे में से पूरी को काटें। आपका सैंडविच बनकर तैयार है। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें सैंडविच डालकर ब्राउन होने तक अच्छी तरह से तल लें। आपका सूजी और आलू का सैंडविच बनकर तैयार है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!