अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सभी की नजरें सबसे ज्यादा संजू सैमसन के प्रदर्शन पर थी, जिसमें उन्होंने इस मैच में अपने बल्ले का कमाल दिखाने के साथ 22 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों के दम पर 57 रनों की बेहतरीन ताबड़तोड़ पारी खेली। पहले मुकाबले में सैमसन बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, जिसमें वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे, ऐसे में दूसरे मैच से पहले प्लेइंग 11 में उनकी जगह को लेकर खतरा माना जा रहा था लेकिन सैमसन अपने फॉर्म में वापसी करने में कामयाब रहे। वहीं दूसरे टी20 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन ने मीडिया से बात करते हुए 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की जिसमें उन्होंने यह साफ किया उसका भारतीय टीम में आना तय था।
वैभव ने अपनी काबिलियत को साबित किया
संजू सैमसन को जब इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती मुकाबले गंवाने के बाद प्लेइंग 11 से बाहर किया गया तो उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली थी। वहीं जिम्बाब्वे के दौरे पर सैमसन टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे जहां पर वैभव ने अपने बल्ले से कमला दिखाया था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शुरुआती दो मैचों में वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली तो वहीं सैमसन ने दूसरे मुकाबले के बाद सूर्यवंशी को लेकर कहा कि जैसा कि मैंने पहले कहा, भारतीय टीम को चलाना आसान काम नहीं है। आप एक 15 साल के लड़के को देखते हैं जिसने 700-800 रन बनाए हैं। मेरा टूर्नामेंट उससे पहले था और उसके बाद उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और उसे किसी ना किसी तरह टीम में आना ही था। मैं 2-3 मैचों में अच्छा नहीं खेल पाया और वह अच्छी फॉर्म में था। हम उस सीरीज में मैच जीतना चाहते थे ऐसे में नेतृत्व के नजरिए से यह बात पूरी तरह समझ में आती है। मैंने पहले भी बताया मैं खुद भी ऐसी स्थिति में रहा हूं जिसमें मैंने IPL फ्रेंचाइजी में कप्तान के तौर पर मुश्किल फैसले लिए हैं, इसलिए मैं इस स्थिति को पूरी तरह से समझ सकता हूं।
इस स्थिति में बातचीत काफी अहम हो जाती है
अपने बयान में संजू सैमसन ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में किसी भी खिलाड़ी के साथ लीडरशिप की तरफ से बातचीत काफी अहम हो जाती है। मेरे साथ हेड कोच ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान इसको लेकर बातचीत की थी जिसमें किसी के लिए इस तरह के मुश्किल फैसले लेना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। लेकिन लीडरशिप के तौर पर हम टीम को सबसे आगे रखते हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के मुश्किल फैसले लिए जाते हैं।
ये भी पढ़ें
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे और टी20 सीरीज का ये है शेड्यूल, टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान जल्द होगा
हैरी ब्रूक ने सिर्फ 42 गेंदों में शतक जड़ मचाई तबाही, T20I में बतौर कप्तान रचा इतिहास
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/sanju-samson-and-vaibhav-sooryavanshi-1789536527.jpg








