एशियन गेम्स 2026 में वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। इसके साथ ही पाकिस्तान का गोल्ड मेडल जीतने के सपना टूट गया है। इस मैच में पाकिस्तान महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में श्रीलंका महिला टीम ने 178 रन के टारगेट को 8 विकेट रहते 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले वुमेंस एशिया कप 2026 में भी पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
चमारी अटापट्टू ने खेली 83 रनों की मैच विनिंग पारी
श्रीलंका की जीत के सबसे बड़े हीरो उनकी कप्तान चमारी अटापट्टू रहीं, जिन्होंने बिना आउट हुए 83 रनों की शानदार पारी खेली। हसीनी परेरा ने भी 42 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। चमारी और इमेशा दुलानी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और दोनों ने मिलकर 36 रन जोड़े। फातिमा सना ने दुलानी को आउट करके श्रीलंका को पहला झटका दिया। इसके बाद मैदान पर आई परेरा ने कप्तान के साथ मिलकर 95 रनों की एक मजबूत साझेदारी की, जिसने श्रीलंका की जीत लगभग तय कर दी थी। जब टीम का स्कोर 131 रन था, तब नासरा संधू ने परेरा को आउट किया। परेरा ने अपनी इस पारी में 26 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के लगाए थे। पाकिस्तानी गेंदबाज चमारी अटापट्टू को आउट करने में पूरी तरह नाकाम रहे। आखिरकार श्रीलंका की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के अंत में हर्षिता समाराविक्रमा भी 17 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
आयशा जफर की 71 रनों की पारी गई बेकार
इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। इस मैच में पाकिस्तान की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुल फिरोजा गोल्डन डक पर आउट हो गई हैं। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आई सायरा जबीन 14 बॉल पर 17 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए शवाल जुल्फीकार और आयशा जफर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं जिनकी बदौलत टीम मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी। जुल्फीकार ने 50 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। आयशा ने 40 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। कप्तान फातिमा सना 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। अब वो ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला खेलती दिखेगी।
यह भी पढ़ें
एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, तौहीद हृदोय और जैकर अली की हुई वापसी
मोहम्मद सिराज के हाथों में नई जिम्मेदारी, पहले 2 मैचों के लिए संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-20t102002-1789879778.jpg








