Asian Games 2026 में 22 सितंबर को भारत के कई बड़े मुकाबले, महिला क्रिकेट टीम की नजर गोल्ड पर

एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत की नजरें मेडल्स की संख्या बढ़ाने पर होंगी। अब तक 6 मेडल अपने नाम कर चुका भारतीय दल 22 सितंबर को कई खेलों में चुनौती पेश करेगा। हालांकि, सबसे बड़ा मुकाबला क्रिकेट में होगा, जहां भारतीय महिला टीम गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका के सामने उतरेगी। इसके अलावा वुशू और शूटिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों के पास मेडल की दौड़ में आगे बढ़ने का मौका रहेगा।

भारत की नजर क्रिकेट के गोल्ड पर

भारतीय वूमेन्स क्रिकेट टीम का श्रीलंका से गोल्ड मेडल मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम की कोशिश एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने की होगी। वहीं, वुशू में रोशिबिना देवी महिलाओं के 60 किग्रा सांडा क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी, जबकि आर्यन मेन्स 56 किग्रा सांडा क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। दोनों के मुकाबले दोपहर 2:30 बजे के बाद होंगे। शूटिंग में दिन की शुरुआत 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन से होगी। पार्थ माने और एलावेनिल वलारिवन की जोड़ी इसमें हिस्सा लेगी।

हॉकी में भारत का लंका से सामना

बैडमिंटन में भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगी। यह मुकाबला सुबह 6 बजे होगा। इसके बाद पुरुष टीम भी जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी, जिसका समय सुबह 11:30 बजे है। मेन्स टीम में लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हॉकी में भारतीय मेन्स टीम दोपहर 3:30 बजे पूल ए मुकाबले में श्रीलंका का सामना करेगी। कबड्डी में भारत का मेन्स टीम मुकाबला सुबह 7:15 बजे साउथ कोरिया से होगा। कुल मिलाकर तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश मेडल अभियान को और रफ्तार देने की होगी।

22 सितंबर को एशियन गेम्स में भारत का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

बैडमिंटन

  • सुबह 06:00 बजे – महिला टीम क्वार्टर-फाइनल बनाम जापान (पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, तन्वी शर्मा, आदि)
  • सुबह 11:30 बजे – मेन्स टीम क्वार्टर-फाइनल बनाम जापान (लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, सात्विक-चिराग)

क्रिकेट

  • सुबह 10:30 बजे – महिला फाइनल बनाम श्रीलंका

वुशु

  • सुबह 06:29 बजे – हंजाबम लैंगलेनटोम्बी देवी – महिला नानक्वान और नंदाओ फ़ाइनल
  • दोपहर 02:30 बजे से – रोशिबिना देवी – महिला सांडा 60 किग्रा क्वार्टर-फाइनल
  • दोपहर 02:30 बजे से – आर्यन – मेन्स सांडा 56 किग्रा क्वार्टर-फाइनल

मेन्स हॉकी

  • दोपहर 03:30 बजे – भारत बनाम श्रीलंका – पूल A मैच

मेन्स कबड्डी

  • सुबह 07:15 बजे – भारत बनाम साउथ कोरिया – ग्रुप A मैच

टेबल टेनिस

  • सुबह 06:30 बजे – महिला टीम राउंड ऑफ 16 बनाम थाईलैंड
  • सुबह 09:00 बजे से – मेन्स टीम राउंड ऑफ 16 (प्रतिद्वंद्वी तय होना बाकी)

शूटिंग

  • सुबह 06:15 बजे – 10 मीटर एयर राइफ़ल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन (पार्थ माने / इलावेनिल वलारिवन)
  • सुबह 06:30 बजे – स्कीट मेन्स और वूमेन्स क्वालिफिकेशन (अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल, मैराज अहमद खान, परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान)
  • सुबह 08:25 बजे – एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

बॉक्सिंग

  • सुबह 08:30 बजे से – साक्षी बनाम आइरा विलेगास (फिलीपींस) – महिला 51 किग्रा राउंड ऑफ 32
  • दोपहर 01:30 बजे से – जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम बनाम थापा चंद्र बहादुर (नेपाल) – मेन्स 55 किग्रा राउंड ऑफ 32

कराटे

  • सुबह 07:35 बजे – चेतन भट्ट (-84kg) सेमी-फाइनल
  • सुबह 07:50 बजे – ब्रॉन्ज मेडल बाउट (अगर जरूरत हुई तो)
  • सुबह 09:20 बजे – अलीशा (-55kg) राउंड ऑफ 16
  • सुबह 09:40 बजे – क्वार्टर-फाइनल (अगर क्वालिफाई किया तो)
  • सुबह 09:55 बजे – सेमी-फाइनल (अगर क्वालिफाई किया तो)
  • सुबह 10:15 बजे – रेपेचेज (अगर जरूरत हुई तो)
  • सुबह 10:35 बजे – ब्रॉन्ज मेडल बाउट (अगर जरूरत हुई तो)
  • दोपहर 12:50 बजे – फाइनल (अगर क्वालिफाई किया तो)

तैराकी

  • सुबह 07:29 बजे – आर्यन नेहरा – मेन्स 1500m फाइनल B
  • सुबह 08:05 बजे – मेन्स 4x100m – मेडले रिले हीट
  • दोपहर 02:55 बजे – पुरुषों की 4x100m मेडले रिले फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

फेंसिंग

  • सुबह 06:30 बजे से – मेन्स फॉइल इंडिविजुअल पूल बाउट्स – सनासम हेमाश सिंह
  • सुबह 08:15 बजे से – वूमेन्स एपी इंडिविजुअल पूल बाउट्स – मितवा चौधरी, तनिष्का खत्री
  • नॉकआउट राउंड सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे और मेडल बाउट्स दोपहर 3:10 बजे से 3:30 बजे के बीच होंगे (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)। 

ई-स्पोर्ट्स (ई-फुटबॉल)

  • सुबह 05:30 बजे – भारत बनाम उज्बेकिस्तान – ग्रुप F मैच 1
  • दोपहर 02:00 बजे – भारत बनाम मंगोलिया – ग्रुप F मैच 3

सॉफ्ट टेनिस

  • सुबह 05:30 बजे – आध्या तिवारी बनाम अलीशा जिग्लर (थाईलैंड) – वूमेन्स सिंगल्स
  • सुबह 07:00 बजे – जय मीणा बनाम हुसैन अराइन (पाकिस्तान) – मेन्स सिंगल्स
  • सुबह 09:30 बजे – आर्यन ठाकुर बनाम बोल्ड-एर्डेन अल्टांगेरेल (मंगोलिया) – मेन्स सिंगल्स
  • सुबह 10:30 बजे – आध्या तिवारी बनाम कायनात शलवानी (पाकिस्तान) – वूेमन्स सिंगल्स
  • दोपहर 12:00 बजे – आर्यन ठाकुर बनाम पो-यी चेन (चीनी ताइपे) – मेन्स सिंगल्स

घुड़सवारी (इक्वेस्ट्रियन)

  • सुबह 05:45 बजे – इवेंटिंग टीम और व्यक्तिगत (ड्रेसेज) पहला दिन – आशीष लिमये, फुआद मिर्जा, अर्जन नागरा
  • दोपहर 12:00 बजे – इवेंटिंग टीम और व्यक्तिगत (शो जंपिंग) पहला दिन

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स

  • सुबह 10:30 बजे – प्रणति नायक – महिला वॉल्ट क्वालिफिकेशन

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड लायंस के नए हेड कोच बने जोनाथन ट्रॉट, फ्लिंटॉफ की लेंगे जगह

चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, IPL 2027 के लिए जहीर खान हेड कोच नियुक्त



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ind-vs-sl-4-1790011828.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!