आजकल बालों का झड़ना बेहद सामान्य हो गया है। ऐसे में बालों को घना, मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए लोग अक्सर तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जल्दी कोई फायदा नहीं नज़र आता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने बालों को जड़ से मजबूत बनाने और हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए हेयर ऑयल रूटीन शेयर किया है। वो अपने बालों की देखभाल के लिए एक होममेड हेयर ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं, नीलम घर पर यह हेयर ऑयल कैसे तैयार करती हैं और इसे बालों में किस तरह इस्तेमाल करती हैं।
होममेड हेयर ऑयल बनाने का तरीका
होममेड हेयर ऑयल बनाने के लिए नीलम ने तीन सामग्री का इस्तेमाल किया है। नारियल का तेल, मेथी का बीज और करी पत्ता। इस ऑयल को बनाने के लिए सबसे पहले एक करछी में उन्होंने थोड़ा सा वर्जिन नारियल तेल लिया। जब तेल गम हो जाए तब उसमें मेथी का बीज डालें। जब मेथी का बीज चटकने लगे तब उसमें करी पत्ता डालें। जब करी पत्ता भी चटकने लगे तब गैस बंद कर दें और ठंडा होने के बाद, इस ऑयल को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। आप ज़्यादा मात्रा में भी सी तेल को बना सकते हैं और एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर रख सकते हैं।
कैसे फायदेमंद हैं ये इंग्रीडिएंट?
नीलम कहती हैं कि करी पत्ता हेयर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स (A, B, C, E) और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह स्कैल्प को ड्राई होने से बचाता है, डैंड्रफ दूर करता है, बालों को कंडीशनिंग कर उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। वहीं, मेथी के बीज में प्रोटीन, आयरन, लेसिथिन और निकोटिनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों की ओवरऑल हेल्थ को सुधारता है और हेयर फॉल को कंट्रोल करता है। नारियल तेल की बात करें तो यह बालों की गहराई में जाकर ज़रूरी फैटी एसिड प्रदान करता है और उन्हें जड़ से मजबूत बनाता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है









