रूट ने 34 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट से है खास रिश्ता

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के छोटे भाई बिली रूट ने 34 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 14 साल के करियर के बाद बिली ने कहा कि अब जिंदगी के अगले अध्याय की ओर बढ़ने का समय आ गया है। वह ग्लैमॉर्गन के उन तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिनका पेशेवर क्रिकेट करियर इस सप्ताह समाप्त हो जाएगा। उनके साथ क्रिस कूके और कॉलिन इंग्राम भी संन्यास ले रहे हैं।

बिली रूट का अंतिम सीजन ज्यादा व्यस्त नहीं रहा। उन्होंने इस साल केवल दो काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले खेले और ग्लैमॉर्गन की सेकेंड XI टीम की कप्तानी भी की। क्लब ने 2026 सीजन के बाद उनके पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि की है। इसके साथ ही सोफिया गार्डन्स में उनका आठ साल का सफर भी खत्म हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

अपने संन्यास की घोषणा करते हुए बिली रूट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- दो शानदार क्लबों का प्रतिनिधित्व करना और चार ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है। वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें उस खेल को करियर बनाने का मौका मिला, जिसे बचपन से प्यार करते आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 14 सालों में काफी उतार-चढ़ाव आए, लेकिन वह कुछ भी नहीं बदलना चाहेंगे।

बिली ने लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद नॉटिंघमशायर के साथ पेशेवर क्रिकेट में कदम रखा था। वह 2017 में नॉटिंघमशायर की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में डबल खिताब जीता था। इसके बाद 2019 में उन्होंने ग्लैमॉर्गन का रुख किया। क्लब के साथ उन्होंने दो वनडे कप खिताब जीते और पिछले साल टीम के काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन वन में प्रमोशन का भी हिस्सा रहे।

जो रूट के साथ खेला क्लब क्रिकेट

बिली और जो रूट ने बचपन में शेफील्ड कॉलेजिएट क्रिकेट क्लब में साथ-साथ क्रिकेट खेला। दोनों भाइयों को 2013 में लॉर्ड्स में एक टेस्ट के दौरान भी मैदान साझा करने का मौका मिला था। उस समय बिली MCC यंग क्रिकेटर्स के लिए खेल रहे थे और उन्होंने इंग्लैंड के 12वें खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर फील्डिंग की थी।

2017 में एक इंटरव्यू के दौरान बिली ने माना था कि उन्हें कभी-कभी सिर्फ जो रूट के भाई के रूप में पहचाने जाने से परेशानी होती थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि इससे मिलने वाले सकारात्मक अनुभव ज्यादा महत्वपूर्ण रहे। बिली रूट उन कई काउंटी क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिनके अनुबंध इस सप्ताह खत्म होने के साथ उनका खेल करियर भी समाप्त हो जाएगा। डरहम के स्कॉट बोरथविक, ग्लॉस्टरशायर के ल्यूक चार्ल्सवर्थ, डर्बीशायर के अनुज दल और नॉर्थम्पटनशायर के रॉब केओ भी हाल में अपने खेल करियर को खत्म करने की घोषणा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इन 16 प्लेयर्स को मिली जगह

एशियन गेम्स में कब खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम, उसी दिन पाकिस्तान का भी मुकाबला

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/root-1-1790159433.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!