भारत और वेस्टइंडीज के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे 27 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जबकि टॉस दोपहर एक बजे होगा। इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम का साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी, जिसमें सभी की नजरें प्लेइंग 11 को लेकर रहने वाली हैं जिसमें यशस्वी जायसवाल को शामिल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म पर भी नजरें रहने वाली हैं। ऐसे में हम आपको ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अब तक सिर्फ 2 वनडे मैच खेले गए हैं।
तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिलने की उम्मीद
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक दो वनडे मैच खेले गए हैं और दोनों को भारतीय टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है। इस मैदान की पिच को लेकर बात की जाए तो उसमें गति और बाउंस काफी अच्छा देखने को मिला था जिसके चलते तेज गेंदबाज प्रभावी दिखे थे, ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में तेज गेंदबाजों का दबदबा पिच पर देखने को मिल सकता है। यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 247 रनों का रहा है। वहीं टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है ताकि पिच पर मौजूद नमी का फायदा उनके तेज गेंदबाज उठा पाए। भारतीय टीम ने यहां पर साल 2018 में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसको वह एकतरफा 9 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। इस मुकाबले में मौसम को लेकर बात की जाए तो बारिश होने की संभावना काफी कम है, जिसके चलते फैंस को पूरे मैच का मजा लेने का मौका मिलेगा।
हेड टू हेड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी
वनडे फॉर्मेट में पिछले एक दशक में जहां भारतीय टीम का प्रदर्शन जबरदस्त देखने को मिला है तो वहीं वेस्टइंडीज के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच में वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों का 142 बार आमना-सामना हुआ है जिसमें से टीम इंडिया 72 मैचों को जीतने में कामयाब रही है तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम 64 मैचों को ही जीत सकी है। वहीं मौजूदा फॉर्म को देखा जाए तो उसमें भारतीय टीम का पलड़ा साफतौर पर भारी दिख रहा है।
ये भी पढ़ें
IND vs WI पहले वनडे मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम का मौसम
रोहित शर्मा का फोकस ODI वर्ल्ड कप 2027 पर, बोले- रिटायरमेंट का ख्याल ही नहीं आता
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/greenfield-international-stadium-thiruvananthapuram-1-1790478455.jpg







