शुभमन गिल का धमाका, वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा 10वां ODI शतक, हाशिम अमला की कर ली बराबरी

वेस्टइंडीज के 295 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलकर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद गिल ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला और देखते ही देखते ODI में शानदार शतक ठओक दिया। उनकी इस पारी ने न सिर्फ भारत की रनचेज को रफ्तार दी, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गए।

ODI में ठोका 10वां शतक

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले ODI में टीम इंडिया को 296 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और भारतीय पारी को तेजी से आगे बढ़ाया।

गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 96 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह ODI क्रिकेट में उनका 10वां शतक है। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और कप्तान के तौर पर टीम को आगे से लीड किया। हालांकि, शतक पूरा करने के बाद गिल अपनी पारी को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा सके और 110 रन बनाकर आउट हो गए। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उन्होंने आसान कैच दे दिया और उनकी शानदार पारी का अंत हो गया।

9 पारियों में सात बार 50 प्लस

भारतीय कप्तान के लिए साल 2026 बेहद शानदार जा रहा है। उनकी मौजूदा फॉर्म इस पारी से भी साफ नजर आया। पिछले कुछ समय से टेस्ट और ODI क्रिकेट दोनों में उनका बल्ला जमकर रन उगल रहा है। अपनी पिछली 9 ODI पारियों में वह सात बार 50 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने इस शानदार सिलसिले को भी जारी रखा।

गिल ने इस मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह भारत के कप्तान के तौर पर ODI क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने में सफल रहे। इसके अलावा 50 रन का आंकड़ा पार करते ही उन्होंने अपने पहले 67 ODI पारियों में 30वीं बार 50 प्लस स्कोर बनाया। इसके साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला की बराबरी कर ली। पहली 67 ODI पारियों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में अब गिल और अमला संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों के नाम तीस-तीस 50+ स्कोर हैं। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और इमाम-उल-हक 28-28 स्कोर के साथ अगले स्थान पर हैं, जबकि जोनाथन ट्रॉट के नाम 26 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं।

यह भी पढ़ें: 

32 साल के जस्टिन ग्रीव्स ने ठोका पहला ODI शतक, जॉन कैंपबेल के साथ मिलकर किया बड़ा कारनामा

विराट कोहली ने रचा इतिहास, मोहम्मद अजहरुद्दीन का 28 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/shubman-gill-1790525342.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!