एशियन गेम्स 2026 में 29 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों के सामने मेडल जीतने के कई मौके होंगे। 29 सितंबर को एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और शूटिंग में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। इन खेलों में भारत पहले ही कई मेडल अपने नाम कर चुका है और अब 10वें दिन भी मेडल टैली को और मजबूत करने की कोशिश होगी।
एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा नजरें गुलवीर सिंह पर रहेंगी। गुलवीर अब तक एशियन गेम्स में दो मेडल जीत चुके हैं और मेन्स 5000 मीटर फाइनल में उतरकर मेडल्स की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से ट्रैक पर उतरेंगे। इस स्पर्धा में उनके साथ भारत के अविनाश साबले भी चुनौती पेश करेंगे। दोनों के प्रदर्शन पर भारतीय फैंस की नजरें रहेंगी।
एथलेटिक्स में इसके अलावा भारत मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले, वूमेन्स 4×400 मीटर रिले और मेन्स 4×400 मीटर रिले के फाइनल में भी हिस्सा लेगा। इन स्पर्धाओं में भारतीय टीमों के पास पोडियम पर पहुंचने का मौका होगा। बॉक्सिंग रिंग में भी भारत की नजरें पदक पर होंगी। परवीन, अंकुश पंघाल और नरेंद्र अपनी-अपनी सेमीफाइनल बाउट में उतरेंगे। तीनों खिलाड़ियों के सामने फाइनल में जगह बनाने की चुनौती होगी। शूटिंग में भारतीय ट्रैप शूटर भी एक्शन में होंगे। भारत ने शूटिंग में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और ट्रैप निशानेबाजों से भी मेडल टैली में इजाफा करने की उम्मीद रहेगी।
एशियन गेम्स 2026 में 29 सितंबर को भारत का शेड्यूल
आर्चरी
- मेन्स रिकर्व व्यक्तिगत, एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान, सुबह 5:30 बजे।
- वूमेन्स रिकर्व व्यक्तिगत: कीर्ति और कुमकुम मोहोद, सुबह 9:45 बजे।
बॉक्सिंग
- वूमेन्स 65 किग्रा सेमीफाइनल: परवीन बनाम ली शू (चीन), सुबह 10:15 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स 80 किग्रा सेमीफाइनल: अंकुश पांघाल बनाम फजलिद्दीन एरकिनबोएव (उज्बेकिस्तान), सुबह 11 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स 90 किग्रा सेमीफाइनल: नरेंद्र बनाम आइबेक ओरलबे (कजाकिस्तान), सुबह 11:30 बजे। (मेडल इवेंट)
कैनो स्लैलम
- मेन्स कयाक सिंगल हीट्स: हितेश केवट और प्रद्युम्न सिंह राठौड़, सुबह 7 बजे से।
- वूमेन्स कैनो सिंगल हीट्स: पल्लवी जगताप और रीना सेन, सुबह 7 बजे से।
- वूमेन्स कयाक सिंगल हीट्स: शिखा चौहान, सुबह 7 बजे से।
कुराश
- मेन्स 66 किग्रा, राउंड ऑफ 16: विपिन कुमार, सुबह 6:24 बजे (अगर जीतते रहे तो क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल राउंड में आगे बढ़ेंगे)।
सेलिंग
- मेन्स डिंगी, क्वालिफिकेशन सीरीज रेस 3: विष्णु सरवनन, सुबह 10 बजे।
शूटिंग
- मेन्स ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल: शपथ भारद्वाज, कायन चेनाई और अहवर रिजवी, सुबह 6:30 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल, तीसरा दिन: नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत, सुबह 6:30 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत, सुबह 10:30 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): शपथ भारद्वाज, कायन चेनाई और अहवर रिजवी, दोपहर 12 बजे। (मेडल इवेंट)
स्क्वैश
- वूमेन्स टीम, ग्रुप गेम: भारत बनाम ईरान, सुबह 6:30 बजे।
सर्फिंग
- मेन्स शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल: किशोर कुमार अंबारासु बनाम टोबी एस्पेजोन (फिलीपींस), सुबह 4:54 बजे।
टेनिस
- मेन्स सिंगल्स, दूसरा राउंड: दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम गुनावन ट्रिस्मुवंतारा (इंडोनेशिया), सुबह 6:30 बजे।
- मेन्स सिंगल्स, दूसरा राउंड: सुमित नागल बनाम होंग सियोंग-चान (साउथ कोरिया), सुबह 09:00 बजे से।
- मेन्स डबल्स, दूसरा राउंड: युकी भांबरी/दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम डेनिस येवसेयेव/बेइबित झुकायेव (कजाकिस्तान), सुबह 09:00 बजे से
- मेन्स डबल्स, दूसरा राउंड: अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी बनाम अभिषेक बास्तोला/प्रदीप खड़का (नेपाल), सुबह 09:00 बजे से
- मिक्स्ड डबल्स, पहला राउंड: अंकिता रैना/एन श्रीराम बालाजी बनाम यूडिस चोंग/कायरन थॉम्पसन (हांगकांग), दोपहर 12:00 बजे से
ट्रैक साइक्लिंग
- वूमेन्स टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट और मेडल रेस: सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और त्रियाशा पॉल, सुबह 6:30 बजे से।
- मेन्स टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट और मेडल रेस: रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेमश सिंह, सुबह 6:48 बजे से।
- वूमेन्स टीम परस्यूट: हर्षिता जाखड़, पूजा डानोले, मीनाक्षी और स्वोस्ती सिंह, सुबह 7:12 बजे से।
वॉलीबॉल
- मेन्स पूल C: भारत बनाम कतर, दोपहर 12:30 बजे।
एथलेटिक्स
- मेन्ल पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार, दोपहर 2:50 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स हाई जंप फाइनल: पूजा और सुप्रिया बसवराजू, दोपहर 3:35 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स हैमर थ्रो फाइनल: अनुष्का यादव और तान्या चौधरी, शाम 4:05 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स 800 मीटर दौड़ का फाइनल: गौतमी जयरामन और पूजा, शाम 4:20 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स 800 मीटर दौड़ का फाइनल: मोहम्मद अफसल, शाम 4:35 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स 5000 मीटर दौड़ का फाइनल: गुलवीर सिंह और अविनाश साबले, शाम 4:45 बजे। (मेडल इवेंट)
- मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:18 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स 4×400 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:35 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स 4×400 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:47 बजे। (मेडल इवेंट)
यह भी पढ़ें:
एशियन गेम्स 2026 के बीच आई बुरी खबर, बांग्लादेश के नजमुल हसन शांतो हुए बाहर
पाकिस्तान टूर से बाहर हुए धाकड़ अंग्रेज बल्लेबाज जोस बटलर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी खेलना मुश्किल
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/gulveer-avinash-1790618405.jpg








